November 24, 2026 12:46 am

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती : भाजपा 25 अप्रैल तक करेगी कार्यक्रम का आयोजन, संविधान की प्रस्तावना का करेंगे वाचन

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ अंबेडकर जयंती पर आज से 25 अप्रैल तक कार्यक्रम मनाएगी। यह कार्यक्रम BJP प्रदेश कार्यालय, जिला कार्यालयों में होंगे। वहीं कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सुबह माल्यार्पण कार्यक्रम होगा। इस दौरान BJP संगठन महामंत्री पवन साय, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल शामिल होंगे। जिला कार्यालय एकात्म परिसर में सांसद, विधायक माल्यार्पण करेंगे। साथ ही बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए संविधान की प्रस्तावना का वाचन करेंगे।

कार्यक्रम को लेकर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने बताया कि, भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इस दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर  माल्यार्पण कर बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए संविधान की प्रस्तावना का वाचन करेंगे।

मेकाहारा में फल वितरण किया जायेगा 

भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इसके बाद डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉस्पिटल (मेकाहारा) में  फल वितरण का कार्यक्रम भी किया जाएगा।

प्रदेश के सभी जिलों में मनाई जाएगी अंबेडकर जयंती 

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने बताया कि, डॉ. अंबेडकर की जयंती पूरे प्रदेश के समस्त जिलों में इसके साथ ही समस्त बूथों में भी मनाई जाएगी। इस दौरान डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर स्थानीय नेता बाबासाहेब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए संविधान की प्रस्तावना का वाचन करेंगे। कार्यक्रम  13 अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल तक लगातार विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!