Post Views: 66,113
आज देश में लोकसभा चुनाव की मतगणना शुरु है, इसी क्रम में अभिनेत्री से राजनेता बनीं स्मृति ईरानी को तगड़ा झटका लगा है. उन्होंने बीजेपी की तरफ से इमेठी सीट से चुवनाव लड़ा था.
आज नतीजे सामने आ गए हैं और उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा है. उनके सामने थे कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा. अब अमेठी की यह सीट बीजेपी के हांथों से निकल चुकी है. स्मृति ईरानी क्योंकि सास भी कभी बहू थी, तीन बहुएं और अन्य टीवी शोज में नजर आई हैं. एक वक्त के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और एक कद्दावर राजनेता के तौर पर उभरकर सामने आईं.









