August 14, 2026 11:24 am

एक बगिया मां के नाम योजना के चयनित हितग्राहियों को दिया गया प्रशिक्षण

शहडोल। अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुद्रिका सिंह की उपस्थिति में जनपद पंचायत सोहागपुर अंतर्गत एक बगिया मां के नाम योजना के चयनित हितग्राहियों को जनपद पंचायत सोहागपुर के सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में चयनित हितग्राहियो को आम, थाई, अमरूद, ड्रेगन फ्रूट, नींबू के पौधे लगाने के लिए प्रेरित करते हुए उनसे होने वाले लाभो के बारे में एवं पौधे लगाते समय गड्ढा ,खाद एवं सिंचाई की तैयारी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर पीओ मनरेगा बाल्मिकी, एपीओ महोबिया, सहायक लेखा अधिकारी अपर्णा, ब्लॉक प्रबंधक एनआरएलएम तमन्ना खान सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं एक बगिया मां के नाम योजना के चयनित हितग्राही उपस्थित रहें।

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!