शहडोल। एकलव्य आवासीय विद्यालय हर्री में अध्यनरत विद्यार्थियो ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर डॉ. केदार सिंह को भोजन, नाश्ता, लाइट, खेल मैदान, गणवेश, जैसी अन्य समस्याओ से अवगत कराया। संवेदनशील कलेक्टर डॉ केदार सिंह ने विद्यार्थियों की समस्याएं सुनते हुए सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनंद राय सिंहा को निर्देश दिए कि विद्यार्थियो की समस्याओ का परीक्षण किया जाए, जायज समस्याओ का त्वरित निराकरण किया जाए। उन्होंने जिले के समस्त आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासो में शिकायत पेटी लगवाने तथा आकस्मिक आवश्यकता वाले टेलीफोन या मोबाइल नम्बर सार्वजनिक रूप प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एकलव्य आवासीय विद्यालय हर्री में 1 सितम्बर को शैक्षणिक कार्यक्रम संचालित नही हो पाने के कारण तथा बिना पूर्व अनुमति के शिक्षको के विद्यालय से अनुपस्थित रहने के कारण एक दिन अवैतनिक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवासीय विद्यालय में रहने वाले विद्यार्थियो को शासन के निर्देशानुसार दी जाने वाली समस्त सुविधाएं तथा भोजन एवं नाश्ता मीनू के अनुसार उपलब्ध कराया जाए। विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियो के साथ-साथ खेल एवं लाइब्रेरी की सुविधाएं भी विद्यार्थियो को उपलब्ध कराई जाए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी वरिष्ठ अधिकारी को भेजकर विद्यार्थियो की समस्याओ का परीक्षण कराया जाएगा। साथ ही वे स्वयं विद्यालय का आकस्मिक रूप से निरीक्षण भी करेंगे। कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए है कि जिले के समस्त छात्रावासो में रहने वाले विद्यार्थियो को घर जैसा वातावरण उपलब्ध कराया जाए जिससे विद्यार्थी लगन एवं निष्ठा के साथ अपना अध्ययन कर सके। इस अवसर पर एसडीएम सोहागपुर अरविंद शाह, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनंद राय सिंहा भी उपस्थित रहें।
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल से दबोचा गया एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी, नशे के मामले में दो माह से था फरार
September 23, 2026
8:01 pm
054 पर खत्म होने वाले व्हाट्सऐप नंबर की जांच पर टिकी नजर
September 23, 2026
7:32 pm
कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल
September 18, 2026
2:38 am
डर और भ्रम में फंसाकर महिला से सोने के जेवर ले उड़े ठग
August 1, 2026
5:18 pm

कलेक्टर ने एकलव्य आवासीय विद्यालय हर्री के विद्यार्थियो की सुनी समस्याएं, जिले के छात्रावासों में शिकायत पेटी लगवाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

करोड़ों का CA प्रोजेक्ट या कागजी हरियाली? पोड़ी-बचरा में गड्ढों की खुदाई से उठे सवाल
October 2, 2026
No Comments
Read More »

रात्रि गश्त पर सवाल, राहगीरों से कथित अभद्रता का वीडियो वायरल
September 28, 2026
No Comments
Read More »

शिक्षा गुणवत्ता में लापरवाही पर कलेक्टर ने किया प्रधानाध्यापक को निलंबित
September 21, 2026
No Comments
Read More »

गांव की चौपाल से शहर के प्रमुख स्थलों तक, हर जगह जले आशीर्वाद के दीये, सेवा संकल्प ने पकड़ी रफ्तार
September 17, 2026
No Comments
Read More »

बाजारों में यूपीआई पर ब्रेक, दुकानों पर लगे केवल नकद के पोस्टर
September 17, 2026
No Comments
Read More »

Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


