पंचकूला। एक दुखद घटना में हरियाणा के पंचकूला में खड़ी एक कार के अंदर देहरादून के एक परिवार के सात सदस्य मृत पाए गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कार पंचकूला के सेक्टर-27 में एक रिहायशी इलाके में खड़ी थी और यह घटना सोमवार देर रात सामने आई। उसने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे कार के अंदर एक दंपति, तीन बच्चों और दो बुजुर्गों के शव मिले। पंचकूला के पुलिस उपायुक्त (अपराध) अमित दहिया ने कहा, ‘‘हम फिलहाल सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं। हम इलाके के लोगों से पूछताछ कर रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। पीडि़तों की पहचान 42 वर्षीय प्रवीण मित्तल के रूप में हुई है, उनके साथ उनके माता-पिता, पत्नी, दो बेटियाँ और एक बेटा भी थे। एएनआई ने बताया कि वाहन एक रिहायशी इलाके में सडक़ किनारे खड़ा मिला, जिसमें सभी सात शव अंदर थे। सभी सात शवों को पंचकूला के एक निजी अस्पताल के शवगृह में रख दिया गया है।
घटना की सूचना मिलने पर पंचकूला डीसीपी हिमाद्री कौशिक और डीसीपी (लॉ एंड ऑर्डर) अमित दहिया मौके पर पहुंचे और गहन जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और आगे की जांच के लिए साक्ष्य एकत्र किए। डीएसपी पंचकूला हिमाद्री कौशिक ने कहा, हमारी फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। हम कार की गहन जांच कर रहे हैं… ताकि पता चल सके कि घटना के पीछे क्या कारण रहे। जो तथ्य सामने आए हैं, उनसे प्राथमिक तौर पर यह संकेत मिलता है कि यह आत्महत्या का मामला है।घटना के चश्मदीद पुनीत ने बताया कि उन्होंने और अन्य स्थानीय लोगों ने परिवार के एक सदस्य को कार से बाहर निकाला, जब उन्होंने देखा कि वे एक-दूसरे पर उल्टी कर रहे हैं।
पुनीत ने संवाददाताओं से कहा, घटना हमारे घर के पास हुई। किसी ने हमें बताया कि बाहर एक कार खड़ी है, जिस पर तौलिया रखा हुआ है। जब हमने पूछा, तो उन्होंने बताया कि वे बाबा के कार्यक्रम में आए थे और उन्हें होटल नहीं मिल पाया। इसलिए वे कार में सो रहे थे। हमने उन्हें कार को कहीं और पार्क करने के लिए कहा। उसके बाद, हमने देखा कि उन्होंने एक-दूसरे पर उल्टी कर दी थी। हमने उसे कार से बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि उस समय केवल एक व्यक्ति की सांस चल रही थी, जबकि अन्य बेहोश लग रहे थे। जब उन्होंने उस व्यक्ति को बाहर निकाला, तो पुनीत ने उसके अंतिम शब्द याद करते हुए संवाददाताओं से कहा, उसने हमसे कहा कि वह भी पांच मिनट में मर जाएगा, क्योंकि उसने जहर खा लिया है। हम कर्ज में डूबे हुए हैं।
अस्पताल पहुंचने पर परिवार के सदस्यों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों में 42 वर्षीय प्रवीण मित्तल, उनके माता-पिता, पत्नी और तीन बच्चे – दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हिमाद्री कौशिक ने कहा, शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा था। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। हम अपराध स्थल से सभी साक्ष्य एकत्र करेंगे और वैज्ञानिक रूप से उनका विश्लेषण करेंगे। पुलिस ने पुष्टि की कि घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट मिला है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए पंचकूला के एक निजी अस्पताल में भेज दिया गया है।
लेटेस्ट न्यूज़
सर्पदंश मुआवजा घोटाला: 17.24 करोड़ के बंदरबांट पर बड़ा एक्शन, 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
July 20, 2026
9:52 pm
सात माह बाद भी नहीं मिला अंश का सुराग, जांच पर उठ रहे सवाल
June 15, 2026
2:18 pm
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm

कार में एक ही परिवार की सात सदस्यों की लाश मिलने से मचा हडक़ंप
विज्ञापन


मनेन्द्रगढ़ वन मण्डल में जांच पर सवाल: क्या “मौखिक आदेश” के आगे बेबस हो गया सिस्टम?
July 23, 2026
No Comments
Read More »

राज्य के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट, 5 दिनों तक होगी झमाझम बारिश
July 20, 2026
No Comments
Read More »


सर्पदंश मुआवजा घोटाला: 17.24 करोड़ के बंदरबांट पर बड़ा एक्शन, 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
July 20, 2026
No Comments
Read More »

This error message is only visible to WordPress admins
Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..
Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


