June 30, 2026 1:32 am

डिजिटल दौर में सट्टे का बदलता स्वरूप, नगर में बढ़ी चिंता

प्रतीक मिश्रा (7024206069)

शहडोल। जिले के कोतवाली व सोहागपुर थाना क्षेत्र में अवैध सट्टा कारोबार अब डिजिटल माध्यमों के जरिए तेजी से फैल रहा है। पहले जहां यह गतिविधि गुपचुप तरीके से पर्चियों के माध्यम से संचालित होती थी, वहीं अब मोबाइल फोन, मैसेजिंग ऐप और ऑनलाइन लेन-देन के सहारे इसका स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। जानकरों की माने तो सट्टा संचालक अब कॉल और मैसेज के जरिए अंक मंगाकर दांव लगवाते हैं और भुगतान भी डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया जाता है, जिससे इस नेटवर्क तक पहुंचना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण हो गया है।

इस नाम की चर्चा हुई तेज
इनदिनों नगर में सच्चा नामक व्यक्ति की चर्चा जोरों पर है, जो कथित रूप से इस डिजिटल नेटवर्क को संचालित कर रहा है। यह खेल शून्य से नौ तक के अंकों पर आधारित होता है, जिसमें कम समय में अधिक कमाई के लालच में युवा तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। हालांकि शुरुआत में छोटी जीत से भरोसा बढ़ाया जाता है लेकिन बाद में कई लोग आर्थिक नुकसान का शिकार हो रहे हैं, जिससे परिवारों में तनाव की स्थिति बन रही है। नागरिकों ने प्रशासन से इस पर सख्त कार्रवाई और व्यापक जांच की मांग की है ताकि समय रहते इस अवैध गतिविधि पर रोक लगाई जा सके।

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!