शहडोल। नगर में गुरुवार सुबह ईद-उल-अजहा का पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। सुबह मुस्लिम समुदाय के लोग नए परिधानों में सज-धजकर ईदगाह में पहुंचे, जहां उन्होंने सामूहिक रूप से नमाज अदा की। नमाज के दौरान देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे, खुशहाली और तरक्की की दुआएं मांगी गईं। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी और सौहार्द का संदेश दिया। त्योहार के अवसर पर बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। घरों में पारंपरिक और स्वादिष्ट व्यंजन बनाए गए तथा लोग एक-दूसरे के घर जाकर ईद की खुशियां साझा करते नजर आए। पर्व के मद्देनजर नगर में सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। ईद-उल-अजहा के मौके पर धार्मिक परंपरा के अनुसार कुर्बानी भी दी गई। लोगों ने इस अवसर पर त्याग, समर्पण और इंसानियत के संदेश को आत्मसात करते हुए जरूरतमंदों के बीच मांस का वितरण किया। पूरे नगर में भाईचारे और सामाजिक एकता का वातावरण देखने को मिला। पर्व ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि त्यौहार समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं।
लेटेस्ट न्यूज़
रात्रि गश्त पर सवाल, राहगीरों से कथित अभद्रता का वीडियो वायरल
September 28, 2026
1:50 pm
भोपाल से दबोचा गया एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी, नशे के मामले में दो माह से था फरार
September 23, 2026
8:01 pm

नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा, कुर्बानी के साथ गूंजा अमन और भाईचारे का संदेश
विज्ञापन



महाराष्ट्र के पालघर में आधे घंटे के भीतर दो बार आया भूकंप, भारत समेत 5 देशों में हिली धरती
October 31, 2026
No Comments
Read More »

होर्मुज में फिर बड़ा हादसा, 27 भारतीयों को लेकर जा रहे टैंकर में लगी आग, सभी क्रू मेंबर सुरक्षित
October 31, 2026
No Comments
Read More »

ज्ञानेश जन महाभियोग आजः अमित शाह वोट चोरी पर संसद में चर्चा को तैयार, विपक्ष के मार्च की सूचना पुलिस को नहीं
October 31, 2026
No Comments
Read More »

Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


