प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को बंगलूरू में तीन बार के कांग्रेस विधायक एसएन सुब्बा रेड्डी के आवास और संपत्तियों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई सुब्बा रेड्डी और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा कथित रूप से विदेशी संपत्तियों को छुपाने के आरोपों से जुड़ी हुई है। सूत्रों के अनुसार ये छापामारी विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम की धारा 37 के तहत की जा रही है। ईडी की कम से कम पांच स्थानों पर छापेमारी जारी है।
ईडी को विधायक के खिलाफ विदेशी बैंक खातों में जमा राशि और मलेशिया, हांगकांग, जर्मनी और अन्य देशों में अचल संपत्तियों की खरीद को लेकर शिकायतें मिली थीं। ईडी की टीमें उनके निवास और व्यावसायिक संस्थानों पर तलाशी और जब्ती अभियान चला रही हैं। सूत्रों ने यह भी पुष्टि की है कि विधायक रेड्डी के प्रमुख सहयोगियों और नजदीकी रिश्तेदारों की संपत्तियों और आवासों पर भी छापे मारे जा रहे हैं।
विधायक सुब्बा रेड्डी कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले की बगेपल्ली विधानसभा सीट का विधायक हैं। इससे पहले 25 जून को ईडी ने कर्नाटक में बंगलूरू समेत लगभग 18 स्थानों पर इंजीनियरिंग सीट घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत छापेमारी की थी। यह कार्रवाई बेंगलुरु के इंजीनियरिंग कॉलेजों में छात्रों की सीटों को अवैध तरीके से रोकने से जुड़ी थी।
ईडी की कार्रवाई खासतौर पर बीएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज, आकाश इंजीनियरिंग संस्थान और अन्य संबंधित आरोपियों पर केंद्रित थी। यह मामला 2024-25 शैक्षणिक वर्ष के दौरान हुए इंजीनियरिंग सीट घोटाले से जुड़ा है, जिसमें 2,000 से अधिक सीटों को अवैध रूप से ब्लॉक किया गया था।
11 जून को ईडी ने बेल्लारी जिला और बंगलूरू में महार्षि वाल्मीकि आदिवासी कल्याण बोर्ड घोटाले से जुड़े कांग्रेस नेताओं और अन्य व्यक्तियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान कांग्रेस सांसद ई. तुकाराम और कांग्रेस विधायक ना. रा. भरत रेड्डी, जे. एन. गणेश उर्फ कम्पली गणेश और एन. टी. श्रीनिवास के निवासों और कार्यालयों पर कार्रवाई की गई थी।
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल से दबोचा गया एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी, नशे के मामले में दो माह से था फरार
September 23, 2026
8:01 pm
054 पर खत्म होने वाले व्हाट्सऐप नंबर की जांच पर टिकी नजर
September 23, 2026
7:32 pm
कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल
September 18, 2026
2:38 am
डर और भ्रम में फंसाकर महिला से सोने के जेवर ले उड़े ठग
August 1, 2026
5:18 pm

बंगलूरू में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस विधायक सुब्बा रेड्डी के ठिकानों पर छापेमारी
विज्ञापन

रात्रि गश्त पर सवाल, राहगीरों से कथित अभद्रता का वीडियो वायरल
September 28, 2026
No Comments
Read More »

शिक्षा गुणवत्ता में लापरवाही पर कलेक्टर ने किया प्रधानाध्यापक को निलंबित
September 21, 2026
No Comments
Read More »

गांव की चौपाल से शहर के प्रमुख स्थलों तक, हर जगह जले आशीर्वाद के दीये, सेवा संकल्प ने पकड़ी रफ्तार
September 17, 2026
No Comments
Read More »

बाजारों में यूपीआई पर ब्रेक, दुकानों पर लगे केवल नकद के पोस्टर
September 17, 2026
No Comments
Read More »


छत्तीसगढ़ में स्कूल से लौटते समय नदी में बहे 3 बच्चे, मौत, बिजली गिरने से दंपती की गई जान
August 23, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


