उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई जब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता राम अवतार सिंह के बेटे अश्वनी सिंह (21) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह दर्दनाक घटना सोमवार रात की है, जब परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर थे। अश्वनी का खून से लथपथ शव घर के कमरे में मिला, जिसके पास लाइसेंसी रिवॉल्वर पड़ी थी।
जानकारी के अनुसार, बसपा नेता राम अवतार सिंह, उनकी पत्नी किरन लता, बेटी शिवानी और एक रिश्तेदार सोमवार को मेरठ दवा लेने गए थे। अश्वनी घर पर अकेला था। रात करीब 10:15 बजे जब परिवार लौटा, तो मुख्य गेट अंदर से बंद मिला। दूसरी चाबी से दरवाजा खोलकर जब वे अंदर दाखिल हुए, तो अश्वनी घर में नहीं दिखा।
उसकी तलाश में जब उसकी बहन शिवानी पहली मंजिल पर बने कमरे में गई, तो वहां खून से सना हुआ अश्वनी का शव पड़ा था। उसके सिर से खून बह रहा था और पास ही उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर पड़ी थी। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया और मोहल्ले के लोग भी घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी शक्ति सिंह, इंस्पेक्टर पंकज तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम भी बुलवाई गई, जिसने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मौके से रिवॉल्वर, मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त कर लिए हैं।
पुलिस फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रही है। हालांकि, अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और परिवार की ओर से भी कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पूछताछ और डिजिटल उपकरणों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।
राम अवतार सिंह मूल रूप से नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव खंडसाल कलां के निवासी हैं। वर्ष 2007 में उन्होंने शिक्षण कार्य छोड़कर राजनीति में कदम रखा और बसपा में सक्रिय भूमिका निभाई। वे अमरोहा के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में मुरादाबाद मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी हैं। अश्वनी दिल्ली में पढ़ाई कर रहा था और इस साल उसका फाइनल सेमेस्टर था।
लेटेस्ट न्यूज़
054 पर खत्म होने वाले व्हाट्सऐप नंबर की जांच पर टिकी नजर
September 23, 2026
7:32 pm
कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल
September 18, 2026
2:38 am
डर और भ्रम में फंसाकर महिला से सोने के जेवर ले उड़े ठग
August 1, 2026
5:18 pm
सर्पदंश मुआवजा घोटाला: 17.24 करोड़ के बंदरबांट पर बड़ा एक्शन, 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
July 20, 2026
9:52 pm

बसपा नेता के बेटे ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को उड़ाया, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन

शिक्षा गुणवत्ता में लापरवाही पर कलेक्टर ने किया प्रधानाध्यापक को निलंबित
September 21, 2026
No Comments
Read More »

गांव की चौपाल से शहर के प्रमुख स्थलों तक, हर जगह जले आशीर्वाद के दीये, सेवा संकल्प ने पकड़ी रफ्तार
September 17, 2026
No Comments
Read More »

बाजारों में यूपीआई पर ब्रेक, दुकानों पर लगे केवल नकद के पोस्टर
September 17, 2026
No Comments
Read More »


छत्तीसगढ़ में स्कूल से लौटते समय नदी में बहे 3 बच्चे, मौत, बिजली गिरने से दंपती की गई जान
August 23, 2026
No Comments
Read More »

तो क्या एथेनॉल से चीनी का रेट आसमान पर है? आम आदमी की थाली पर महंगाई की दोहरी मार
August 21, 2026
No Comments
Read More »
This error message is only visible to WordPress admins
Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..
Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


