अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम कराने के दावे पर एक बार फिर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा है। कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी कब तोड़ेंगे? सोमवार को ट्रंप ने 21वीं बार यह दावा किया कि मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को यह कहकर रोका था कि यदि वे लड़ाई जारी रखेंगे तो अमेरिका उनके साथ व्यापार नहीं करेगा।
इस मुद्दे पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पिछले 59 दिनों में कम से कम 21वीं बार राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान युद्ध को रोक दिया था। भारत और पाकिस्तान संघर्ष विराम पर इसलिए सहमत हुए क्योंकि उन्होंने अमेरिका के साथ व्यापार में प्रलोभन का इस्तेमाल किया था।
जयराम रमेश ने कहा कि दूसरे शब्दों में, ट्रंप का संदेश था कि युद्ध को तुरंत रोक दें या अमेरिकी बाजार (और संभवतः निवेश) खोने की वास्तविक संभावनाओं का सामना करें। ट्रंप ने यह सब उस वक्त कहा है, जब वह यह घोषणा कर रहे थे कि भारत और पाकिस्तान के साथ अमेरिका का व्यापार समझौता बहुत जल्द घोषित होने वाला है। कांग्रेस नेता ने कहा कि नरेंद्र मोदी इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी कब तोड़ेंगे?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवारको एक बार फिर भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम का श्रेय लिया। उन्होंने कहा कि हमने बहुत सी लड़ाइयां रोकी हैं, इनमें सबसे बड़ी लड़ाई भारत और पाकिस्तान के बीच थी। हमने व्यापार के मुद्दे पर इसे रोका है। हम भारत और पाकिस्तान के साथ काम कर रहे हैं। हमने कहा था कि अगर आप लड़ने वाले हैं तो हम आपके साथ बिल्कुल भी काम नहीं करेंगे। वे शायद परमाणु स्तर पर जाकर जंग लड़ना चाहते थे। इसे रोकना वाकई महत्वपूर्ण था।
10 मई के बाद से ट्रंप ने कई बार अपना दावा दोहराया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करने में मदद की है और उन्होंने परमाणु हथियार संपन्न दक्षिण एशियाई पड़ोसियों से कहा है कि यदि वे संघर्ष बंद कर दें तो अमेरिका उनके साथ खूब व्यापार करेगा।
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल से दबोचा गया एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी, नशे के मामले में दो माह से था फरार
September 23, 2026
8:01 pm
054 पर खत्म होने वाले व्हाट्सऐप नंबर की जांच पर टिकी नजर
September 23, 2026
7:32 pm
कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल
September 18, 2026
2:38 am
डर और भ्रम में फंसाकर महिला से सोने के जेवर ले उड़े ठग
August 1, 2026
5:18 pm

भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम कराने के ट्रंप के दावे पर कांग्रेस का हमला, कहा- PM कब तोड़ेंगे चुप्पी?
विज्ञापन

रात्रि गश्त पर सवाल, राहगीरों से कथित अभद्रता का वीडियो वायरल
September 28, 2026
No Comments
Read More »

शिक्षा गुणवत्ता में लापरवाही पर कलेक्टर ने किया प्रधानाध्यापक को निलंबित
September 21, 2026
No Comments
Read More »

गांव की चौपाल से शहर के प्रमुख स्थलों तक, हर जगह जले आशीर्वाद के दीये, सेवा संकल्प ने पकड़ी रफ्तार
September 17, 2026
No Comments
Read More »

बाजारों में यूपीआई पर ब्रेक, दुकानों पर लगे केवल नकद के पोस्टर
September 17, 2026
No Comments
Read More »


छत्तीसगढ़ में स्कूल से लौटते समय नदी में बहे 3 बच्चे, मौत, बिजली गिरने से दंपती की गई जान
August 23, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


