June 16, 2025 10:14 pm

MP के 3 जिलों में बाढ़, स्कूलों की छुट्‌टी; रायपुर में 24 घंटे में 118mm बारिश, राजस्थान में 4 दिन तक अलर्ट

भोपाल-इंदौर समेत मध्य प्रदेश के 21 जिलों में 24 घंटे के दौरान तेज बारिश देखने को मिली। 3 जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। कई लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया।

सिवनी में आज 12th क्लास तक सभी स्कूलों की छुट्‌टी घोषित कर दी गई है। मौसम विभाग ने बुधवार को 7 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

वहीं, छत्तीसगढ़ के सुकमा में शबरी और बीजापुर में इंद्रावती और चिंतावागु नदी उफान पर है। रायपुर में बाढ़ के कारण लोगों के घरों में पानी भर गया है। यहां 24 घंटे में 118mm बारिश रिकॉर्ड की गई।

राजस्थान में भी तेज बारिश के कारण पाली जिले में जवाई नदी उफान पर है। मौसम विभाग ने राज्य में 15 सितंबर तक तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

ओडिशा के 7 जिलों में बाढ़, 2 हजार का रेस्क्यू ओडिशा के 7 जिलों में भी तेज बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बचाव अभियान के दौरान 2 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया है। ​​​​​​मलकानगिरी, कोरापुट और गंजाम में कई इलाकों की सड़कें भी बह गईं।

उत्तर प्रदेश में 3 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट है। मंगलवार को यहां बिजली गिरने से 3 किसानों की मौत हुई। हिमाचल प्रदेश में बीते 4-5 दिनों से हो रही बारिश के चलते 75 सड़कें बंद हैं।

हिमाचल में मानसून सीजन में 288 मौतें हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन (1 जून से 10 सितंबर) में 288 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें 130 लोगों की जान सड़कों हादसों में गई है, जबकि 6 की मौत लैंडस्लाइड, 8 की फ्लैश फ्लड, 23 की बादल फटने, 27 की पानी में डूबने, 1 की आसमानी बिजली, 26 की सांप के काटने से मौत हुई है।

12 सितंबर को 6 राज्यों में अतिभारी बारिश का अलर्ट

  • मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और दक्षिण मिजोरम में बहुत भारी बारिश (12 सेमी से ज्यादा) हो सकती है।
  • असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, ओडिशा और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश (7 सेमी) बारिश का अलर्ट है।
Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

Leave a Comment

Advertisement