लखनऊ। यूपी सरकार ने नए साल पहले पुलिस के 70 आईपीएस अफसरों को प्रमोशन का तोहफा दिया है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई डीपीसी बैठक में यह फैसला लिया गया। 31 दिसंबर को डीजी सीबीसीआईडी एसएन साबत के रिटायर होते ही एडीजी अभियोजन दीपेश जुनेजा डीजी संभालेंगे। इसके साथ ही 2000 बैच के तीन आईपीएस ऑफिसर जिसमें नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, आईजी रेंज लखनऊ प्रशांत कुमार और आईजी एटीएस नीलाब्जा चौधरी एडीजी के पद पर प्रमोट किए गए हैं।
मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में 70 आईपीएस अफसरों की डीपीसी पूरी कर ली गई है। अब आदेश जारी होते ही आईपीएस ऑफिसर प्रमोट किए जाएंगे। इसके साथ ही 2007 बैच के 10 आईपीएस अफसर को आईजी पद पर प्रमोट करने पर सहमति बनी है, जिसमें डीआईजी देवी पाटन मंडल अमित पाठक, कानपुर आईजी रेंज जोगिंदर कुमार डीजीपी मुख्यालय में तैनात रवि शंकर छवि, डीआईजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह, कानपुर पुलिस कमिश्नर रेट में डीआईजी विपिन कुमार मिश्रा, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में तैनात डीआईजी भारती सिंह, पुलिस अकादमी मुरादाबाद में डीआईजी बाबूराम, डीआईजी मिर्जापुर रेंज राकेश प्रकाश सिंह, डीआईजी 1090 योगेश सिंह और डीआईजी अभियोजन गीता सिंह एक जनवरी 2025 से आईजी पद पर प्रमोट कर दिए जाएंगे।
इसके साथ ही 2010 और 2011 बैच के आईपीएस अफसर डीआईजी पद पर प्रमोट किए जाएंगे। डीआईजी बनने वालों में शैलेश पांडे, अजय कुमार, अभिषेक सिंह, अजय पाल शर्मा, राजेश एस, आलोक प्रियदर्शी, सुधा सिंह, हेमंत कुटियाल, शालिनी, स्वप्निल ममगाईं, डॉ. प्रदीप कुमार, अरुण कुमार श्रीवास्तव, विकास कुमार वैद्य, राजेश कुमार सक्सेना, डॉक्टर अरविंद चतुर्वेदी, सुनीता सिंह, दिनेश सिंह, कमला प्रसाद यादव, अरविंद कुमार मौर्य शामिल हैं। इसके अलावा 2012 बैच के 15 आईपीएस अफसर एसपी से एसएसपी बनाए जाएंगे। वहीं 20 आईपीएस अफसर को एएसपी से एसपी पद पर भी प्रमोट किया जाएगा।
लेटेस्ट न्यूज़
सर्पदंश मुआवजा घोटाला: 17.24 करोड़ के बंदरबांट पर बड़ा एक्शन, 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
July 20, 2026
9:52 pm
सात माह बाद भी नहीं मिला अंश का सुराग, जांच पर उठ रहे सवाल
June 15, 2026
2:18 pm
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm

यूपी में 70 आईपीएस अफसर होंगे प्रमोट, नए साल का सरकार ने दिया तोहफा
विज्ञापन

054 नंबर बना चर्चा का केंद्र, कथित डिजिटल सट्टे के नेटवर्क पर सवाल
August 16, 2026
No Comments
Read More »


मनेन्द्रगढ़ वन मण्डल में जांच पर सवाल: क्या “मौखिक आदेश” के आगे बेबस हो गया सिस्टम?
July 23, 2026
No Comments
Read More »

राज्य के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट, 5 दिनों तक होगी झमाझम बारिश
July 20, 2026
No Comments
Read More »


सर्पदंश मुआवजा घोटाला: 17.24 करोड़ के बंदरबांट पर बड़ा एक्शन, 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
July 20, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


