March 20, 2026 1:26 pm

1823.8 करोड़ के नोटिस के खिलाफ कांग्रेस का कल धरना प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस को 1823.08 करोड़ रुपए का आयकर नोटिस जारी करने को केंद्र की मोदी सरकार की तानाशाही बताया है। उन्होंने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव के समय मुख्य विपक्षी दल को संसाधन विहीन करने केंद्र सरकार की साजिश है।

बैज ने कहा कि मोदी को यह पता चल चुका है कि उनके खिलाफ देश में माहौल है, उनकी विदाई की बेला नजदीक आ गई है, तो विपक्ष को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए इनकम टैक्स विभाग को आगे कर दिया गया।

भाजपा चुनाव से पहले कर रही षड्यंत्र

बैज ने केंद्र की मोदी सरकार पर लोकतंत्र विरोधी षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अधिनायक वादी मोदी सरकार ने पहले कांग्रेस की चुनी हुई सरकारों को गिराया। डर और लालच से नेताओं की खरीद फरोख्त की। नेता नहीं झुके उनके ऊपर ईडी, आईटी और सीबीआई जैसे जांच एजेंसियों को लगाया।

बैज ने कहा कि जो उसके बाद अब जब देश में आम चुनाव हो रहे हैं, आचार संहिता लगने के बाद कांग्रेस पार्टी को आर्थिक रूप से चोट पहुंचाने के लिए आयकर विभाग का दुरुपयोग किया जा रहा है।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!