March 19, 2026 4:53 pm

मध्य प्रदेश में नगदी सहित 63 करोड़ की सामग्री जब्त

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद विभिन्न एजेंसियों की कार्रवाई के दौरान नगदी सहित 63 करोड़ से अधिक की सामग्री जब्त की गई है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने गुरुवार को बताया कि आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के बाद पुलिस एवं अन्य एन्फोर्समेंट एजेंसियों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। 16 मार्च से 2 अप्रैल तक 6 करोड़ 58 लाख 53 हजार 49 रूपये नगद राशि सहित 63 करोड़ 50 लाख 16 हजार 304 रुपये मूल्य की विभिन्न सामग्री जब्त की गई है। इसमें 11 लाख 32 हजार 859 लीटर मदिरा भी जब्त की गई है, जिसका मूल्य 17 करोड़ 95 लाख 55 हजार 629 रूपये है।

उन्होंने आगे बताया कि 14 करोड़ 34 लाख 35 हजार 955 रूपये मूल्य के 10 हजार 285 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स और 3 करोड़ 92 लाख 71 हजार 21 रूपये मूल्य की 199 किलोग्राम से अधिक कीमती धातुएं भी जब्त की गई हैं। 20 करोड़ 69 लाख 650 रूपये मूल्य की अन्य सामग्री (रेडीमेड गारमेंटस् आदि) जब्त की गई है।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!