November 17, 2026 11:14 am

कांग्रेस के घोषणा पत्र की गारन्टी से भाजपा खेमे में बौखलाहट शुरू

लोकसभा चुनाव का माहौल पूरा सेट हो चुका है। महज कुछ दिनों मतदान शुरु हो जाएंगे। वहीं आज (शुक्रवार) कांग्रेस की ओर से घोषणा पत्र जारी कर दिया गया।

सुधांशु त्रिवेदी का बयान

भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि “कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी ने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में आई, तो भारत में एक सुई भी नहीं बनती थी। यह बिल्कुल झूठ है। सीवी रमन को 1930 में नोबेल पुरस्कार मिला। भारतीय विज्ञान संस्थान (बेंगलुरु) की स्थापना 1909 में हुई थी। लेकिन वे यह मानते रहेंगे कि सब कुछ नेहरू के बाद हुआ।”

उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस के घोषणापत्र में न्यूयॉर्क और थाईलैंड की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है। जिससे उसकी गंभीरता को समझा जा सकता है। त्रिवेदी ने कहा, कांग्रेस ने अपने शासनकाल के दौरान केंद्र या राज्य में अपने घोषणापत्र में उल्लिखित किसी भी वादे को पूरा नहीं किया।

पांच न्याय और 25 गांरटी

बता दें कि कांग्रेस ने पांच न्याय और 25 गांरटी की योजना से पर्दा उठाते हुए कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी किया है। पार्टी ने अपने घोषणापत्र को न्याय पत्र का नाम दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि, घोषणापत्र ‘पांच न्याय और 25 गारंटी’ पर आधारित है।

यह पांच न्याय ‘हिस्सेदारी न्याय’, ‘किसान न्याय’, ‘नारी न्याय’, ‘श्रमिक न्याय’ और ‘युवा न्याय’ हैं। घोषणा-पत्र में 30 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा भी किया गया है। वहीं घोषणापत्र में कांग्रेस ने देश में पेपर लीक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानून और सजा का प्रस्ताव करने का वादा किया है। साथ ही सरकारी भर्ती में पारदर्शिता लाने के उपाय लाने की बात कही है।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!