March 19, 2026 9:23 pm

लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में का नहीं खुलेगा खाता, और खोलने भी नही देंगे

विष्णुदेव साय ने कहा है कि कांग्रेस ने पिछले चुनाव में अपने जन घोषणा पत्र में लोक लुभावन वादे कर खूब वोट बटोरा था, लेकिन सत्ता में आते ही लोगों से खूब छलावा किया। खूब ठगा और धोखाधड़ी की।

कांग्रेस को जनादेश का अपमान करने पर विधानसभा चुनाव में जवाब मिला और अब लोकसभा में खाता खोलने भी नहीं देना है। कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है।

भाजपा के सुशासन को देखकर कांग्रेस का बाय-बाय होने जा रहा है

कुनकुरी में शनिवार को विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में भारी बिखराव है। नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस में कोई इज्जत नहीं है। भाजपा की सरकार बनते ही मोदी की गारंटी का सारा काम सांय-सांय हो रहा है और चुनाव के बाद भी सांय-सांय करेंगे। भाजपा के सुशासन को देखकर कांग्रेस का बाय-बाय होने जा रहा है।

आगे बोले कि कांग्रेस में भगदड़ मची है, जिससे उनके नेता उलूल-जुलूल बयानबाजी कर रहे हैं। शांत स्वभाव के नेता चरणदास महंत भी प्रधानमंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं। ये सब कांग्रेस में हार की हताशा को बताता है।

ये लोग रहे मौजूद

कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री की पत्नी कौशल्या साय, लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया, विधायक प्रबोध मिंज, रायमुनी भगत, गोमती साय, भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, कृष्णा राय, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, विजय आदित्य सिंह जूदेव आदि मौजूद थे।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!