धमतरी // कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देशानुसार शिक्षा में नवाचार लाने शिक्षकों के कार्य को सुविधाजनक बनाने शैक्षिक कार्यों तथा शिक्षकों की नई गतिविधियों को साझा करने और शिक्षकों को शैक्षिक सहायता प्राप्त करने के लिए पूरे जिले में विनोबा ऐप सक्रिय किया गया है| जिसमें अप्रैल माह में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिला शिक्षा अधिकारी ,डिप्टी कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, सहायक संचालक, चारों विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्रोत समन्वयक व विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में कलेक्टर ने सम्मानित किया| पोस्ट आफ मंथ के रूप में मगरलोड विकासखंड से टिकेश्वर यादव माध्यमिक शाला भोथा, उत्तम कुमार साहू माध्यमिक शाला धौराभाठा(खि), बिंदेश्वर कंवर प्राथमिक शाला बरभाठा ,सीमा साहू माध्यमिक शाला खैरझिटी, कुरूद विकासखंड से रोहिणी साहू प्राथमिक शाला मोंगरा, तेजराम साहू प्राथमिक शाला सेलदीप ,वीरेंद्र कुमार साहू माध्यमिक शाला जी जामगांव ,महेश कुमार कंवर प्राथमिक शाला कमरौद,धमतरी विकासखंड से महेश्वरी सिन्हा प्राथमिक शाला मुड़पार, शशिकला यादव प्राथमिक शाला मुड़पार, नगरी विकासखंड से वंदना सोनी माध्यमिक शाला नगरी को सम्मानित किया गया | मगरलोड विकासखंड से टिकेश्वर यादव, बिंदेश्वर कंवर, उत्तम कुमार साहू, सीमा साहू को सम्मानित होने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार ध्रुव ,विकासखंड स्त्रोत समन्वयक धीरज कुमार देवांगन ,संकुल प्राचार्य एवं समन्वय ,शिक्षकों, सामाजिक पदाधिकारी,शाला प्रबंधन समिति सदस्य, मित्र गण बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया|
लेटेस्ट न्यूज़
रात्रि गश्त पर सवाल, राहगीरों से कथित अभद्रता का वीडियो वायरल
September 28, 2026
1:50 pm
भोपाल से दबोचा गया एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी, नशे के मामले में दो माह से था फरार
September 23, 2026
8:01 pm
054 पर खत्म होने वाले व्हाट्सऐप नंबर की जांच पर टिकी नजर
September 23, 2026
7:32 pm

धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी ने जिले के 11 शिक्षकों को किया सम्मानित
विज्ञापन


महाराष्ट्र के पालघर में आधे घंटे के भीतर दो बार आया भूकंप, भारत समेत 5 देशों में हिली धरती
October 31, 2026
No Comments
Read More »

होर्मुज में फिर बड़ा हादसा, 27 भारतीयों को लेकर जा रहे टैंकर में लगी आग, सभी क्रू मेंबर सुरक्षित
October 31, 2026
No Comments
Read More »

ज्ञानेश जन महाभियोग आजः अमित शाह वोट चोरी पर संसद में चर्चा को तैयार, विपक्ष के मार्च की सूचना पुलिस को नहीं
October 31, 2026
No Comments
Read More »


Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


