September 8, 2024 5:25 am

लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में भीषण गर्मी लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में बढ़ते हुए तापमान को देखते हुए लू का अलर्ट जारी

यूपी इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहा है। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में बढ़ते हुए तापमान को देखते हुए लू का अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश के अधिकतर जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। वहीं सोमवार को प्रदेश में झांसी में सबसे ज्यादा तापमान रहा।

झांसी रहा प्रदेश का सबसे गर्म शहर
इस भीषण गर्मी से बच्चे हों या बूढ़े सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को झांसी में सबसे ज्यादा 48.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है। वहीं राजधानी लखनऊ, वाराणसी, हमीरपुर आगरा, और अयोध्या के आसपास के इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर देखा जा रहा है।

रात में भी नहीं मिलेगी राहत
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक यूपी में ताप लहर और लू की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने बताया कि दिन के साथ ही प्रदेश के अन्य स्थानों पर ऊष्म रात्रि की स्थिति बनी हुई है। आने वाले अगले दो दिनों तक पश्चिमी यूपी के इलाकों में ऊष्म लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। बढ़ते हुए तापमान को लेकर मौसम विभाग के अधिकारियों ने एडवाइजरी भी जारी की है।

उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों का तापमान
अगर तापमान की बात की जाए तो राजधानी लखनऊ का तापमान 44.3℃, कानपुर- 47.6℃, वाराणसी बीएचयू-43.2℃, झांसी-48.1℃, बुलंदशहर- 46.0℃, आगरा- 47.8℃, इटावा- 45.℃, हमीरपुर- 46.2℃, सुल्तानपुर- 43.8℃ और अयोध्या जिले का अधिकतम तापमान 41.0℃ दर्ज किया गया है।

मौसम शुष्क रहने की संभावना
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक गर्मी से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि दो-तीन बाद गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिल सकती है। वहीं 29 मई को मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में ऊष्ण लहर से तीव्र ऊष्ण लहर यानी भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

Leave a Comment

Advertisement
  • AI Tools Indexer
  • Market Mystique
  • Buzz4ai