October 22, 2024 8:53 pm

लेटेस्ट न्यूज़

भाजपा सदस्यता अभियान: 18 दिन में 4 करोड़ ने थामा दामन, उत्तरप्रदेश नंबर-1, MP और गुजरात में 50-50 लाख नए सदस्य

देशभर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का सदस्यता अभियान चल रहा है। एमपी, यूपी सहित सभी राज्यों में BJP की सदस्यता दिलाने की होड़ मची है। तीन सितंबर से शुरू बीजेपी के सदस्यता अभियान में अब तक 4 करोड़ लोग जुड़ चुके हैं। एक करोड नए सदस्य बनाकर उत्तरप्रदेश पहले स्थान पर है। मध्यप्रदेश और गुजरात में 50-50 लाख नए सदस्य बने हैं। असम में 35 लाख लोगों ने भाजपा का दामन थामा है। BJP के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने सोशल मीडियो ‘X’ पर tweet कर यह जानकारी साझा की है।

इन जिलों ने किया बेहतर प्रदर्शन 
मध्यप्रदेश के इन 10 जिलों ने सदस्यता के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। मंदसौर में 65 फीसदी लक्ष्य की प्राप्ति हो चुकी है। इंदौर नगर 60%, अशोक नगर 57%, इंदौर ग्रामीण 51%, उज्जैन नगर 49%, भोपाल नगर 48%, जबलपुर नगर 48%, आगर 46%, गुना 45% और नर्मदापुरम में 42 फीसदी लक्ष्य प्राप्त हो चुका है।

उत्तरप्रदेश: हरदोई नंबर वन
तीन सितंबर से 25 सितंबर तक पहले चरण का अभियान चलेगा। एक अक्टूबर से दूसरा चरण शुरू होगा, जो 15 अक्टूबर तक चलेगा। उत्तरप्रदेश में सदस्यता अभियान के आंकड़ों पर नजर डालें तो हरदोई में सबसे ज्यादा सदस्य बने हैं। 1,74,769 सदस्य बनाकर हरदोई पहले स्थान है। अमरोहा ने 1,69,785 सदस्य बनाकर दूसरा स्थान हासिल किया है। 1,67,578 सदस्य बनाकर लखनऊ तीसरे स्थान पर है। बुलंदशहर चौथे और कुशीनगर पांचवें स्थान पर है।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

Leave a Comment

Advertisement
  • AI Tools Indexer
  • Market Mystique
  • Buzz4ai