June 16, 2025 11:40 pm

कोहरे की मार से बेहाल रेलवे: देरी से चल रहीं ट्रेनें, यात्रियों को 20 घंटे तक का करना पड़ रहा इंतजार

कोहरे और प्रदूषण के कारण विजिबिलिटी काफी कम है। इसके कारण ट्रेनों की गति धीमी हो गई है। ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं, जिसके कारण रेलवे यात्रियों का हाल बेहाल है।

सबसे ज्यादा परेशानी पूर्व दिशा के यात्रियों को उठानी पड़ रही है। इस दिशा में चलने वाली कई ट्रेनें 10 से 20 घंटे तक देरी से चल रही हैं। कई ट्रेनें तो दिल्ली से ही कई घंटों की देरी के बाद रवाना हुईं। यहां चेक करें देरी से दिल्ली आने और रवाना होने वाली ट्रेनों की लिस्ट…

पांच घंटे से ज्यादा देरी से दिल्ली पहुंचने वाली ट्रेनें

  • बता दें कि दरभंगा-पुरानी दिल्ली स्पेशल ट्रेन (04067) अपने समय से 21 घंटे 27 मिनट देरी से दिल्ली पहुंची।
  • कन्याकुमारी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा हिमसागर एक्सप्रेस अपने समय से 20 घंटे 06 मिनट देरी से अपने गंतव्य स्थान पर पहुंची।
  • जयनगर से आनंद विहार जाने वाली जयनगर -आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन 15 घंटे 10 मिनट देरी से दिल्ली पहुंची।
  • दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस अपने समय से लगभग 13 घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची।
  • सीएसएमटी-फिरोजपुर पंजाब मेल अपने समय से लगभग 12 घंटे 17 मिनट देरी से दिल्ली पहुंची।
  • बेगूसराय-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस अपने समय से 08 घंटे लेट रही।
  • मालदा टाउन-नई दिल्ली स्पेशल (03413) साढ़े सात घंटे देरी से अपने गंतव्य स्थान पर पहुंची।
  • दरभंगा-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन 07 घंटे देरी से नई दिल्ली पहुंची।
  • मुजफ्फरपुर-आनंद विहार क्लोन एक्सप्रेस (05283) साढ़े छह घंटे देरी से दिल्ली पहुंची।
  • मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल (05219) 05 घंटे देरी से दिल्ली पहुंची।

दिल्ली से देरी से रवाना हुई ट्रेनें

  • आनंद विहार टर्मिनल से रविवार दोपहर डेढ़ बजे चलने वाली दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस 19.25 घंटे के विलंब से रवाना हुई।
  • नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस अपने तय समय से लगभग साढ़े 13 घंटे देरी से रवाना हुई।
  • आनंद विहार टर्मिनल-दानापुर विशेष (03318) दिल्ली से 11 घंटे देरी से रवाना हुई।
  • नई दिल्ली-मालदा टाउन स्पेशल (03414) लगभग पौने सात घंटे देरी से रवाना हुई।
  • आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर क्लोन एक्सप्रेस (05284)-पांच घंटे देरी से रवाना हुई।
  • नई दिल्ली-राजेंद्र नगर स्पेशल (02394)-4 घंटे 55 मिनट देरी से रवाना हुई।
  • हजरत निजामुद्दीन-कुच्चीवेली स्पेशल ( 06072) अपने निश्चित समय से लगभग 4 घंटे 51 मिनट देरी से रवाना हुई।
Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

Leave a Comment

Advertisement