लखनऊ । सपा सांसद डिंपल यादव ने संभल हिंसा के लिए पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश प्रशासन की तरफ से यहां के उपचुनाव नें बूथ कैप्चरिंग का काम किया गया। उन्होंने कहा कि यूपी में संभल हिंसा के जिम्मेदार शासन और प्रशासन हैं। सम्भल की घटना चुनाव परिणामों की घोषणा के तुरंत बाद हुई, ये घटना सरकार की नीति और मंशा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। संविधान दिवस के मौके पर उन्होंने कहा कि हम तो चाहते हैं कि हर दिन संविधान दिवस मनाया जाना चाहिए और संविधान में दिए गए नियमों का पालन किया जाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के लोग नहीं चाहते हैं कि देश संविधान के मुताबिक चलाया जाए। मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बेगुनाह लोगों पर प्रशासन की तरफ से फर्जी मुकदमें दर्ज किए जा रहे हैं और लोगों को परेशान किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के सांसद पर एफआईआर दर्ज होने को लेकर डिंपल यादव ने कहा कि हिंसा वाले दिन वो मौके पर मौजूद नहीं थे, फिर भी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि सांसद घटना वाले दिन किसी काम से बैंग्लुरु गए हुए थे।
लेटेस्ट न्यूज़

शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm
अवैध ईंट भट्ठों पर नहीं लग पा रही लगाम, विभागीय ढिलाई पर उठे सवाल
April 19, 2026
7:48 pm
भोपाल में कार्रवाई से शहडोल के नशा नेटवर्क का खुलासा, खबर पर लगी पुख्ता मोहर
April 11, 2026
12:42 pm
छत्तीसगढ़: 1800 रुपए, मोबाइल का पासवर्ड. दोस्त का कपड़े से गला घोंटा, फिर ईंट से सिर कुचला
March 30, 2026
1:26 pm

डिंपल यादव ने संभल हिंसा के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया, लोगों को प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में चार जवान शहीद, सुरक्षा बलों की चुनौतियाँ जारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »

छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना की शुरुआत, मोबाइल ऐप से जुटाई जा रही जानकारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »



Donald Trump: हम तो समुद्री लुटेरों जैसे हैं… ईरान पर एक्शन को लेकर ये क्या बोल गए ट्रंप?
May 3, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024
