बिलासपुर । कलेक्टर अवनीश शरण ने अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था आगे भी बनाए रखें कि किसानों को धान बेचने से लेकर भुगतान पाने तक के सारे काम आसानी से हो जाएं। बताया गया कि जिले में अब तक 135 करोड़ रूपए की 43,597 मीटरिक टन धान खरीदी की जा चुकी है। लगभग 10 हजार से ज्यादा किसानों ने अपने नजदीकी खरीदी केन्द्रों पर धान का विक्रय किया है। इस बीच अवैध धान संग्रहण एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई भी जारी है। अब तक 16 प्रकरणों में लगभग 15 लाख रूपयों के 470 क्विंटल अवैध धान जब्त किये गये हैं। कलेक्टर ने बारदानों की उपलब्धता की जानकारी ली। नये और पुराने दोनों तरह के बारदाने पयाप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्होंने राईस मिलर्स से भी बारदाने उठाने को कहा है। डीएमओ ने बताया कि गत वर्ष से ज्यादा मात्रा में धान की आवक बनी हुई है। पिछले साल इस अवधि तक जहां 32 हजार मीटरिक टन धान की खरीदी की गई थीं वहीं इस साल 43 हजार मीटरिक टन से ज्यादा की आवक हो चुकी है। उन्होंने खरीदी केन्द्रों पर संभावित जाम एवं टोकन काटने की भी जानकारी ली और निर्देश दिए। भुगतान की भी कोई समस्या नहीं हैं। छोटी रकम माईक्रो एटीएम से सोसायटी स्तर पर ही उपलब्ध कराये जा रहे हैं। कलेक्टर ने बैठक में चावल जमा की प्रगति की भी समीक्षा की। बताया गया कि नान में 99.52 प्रतिशत और एफसीआई में 80 प्रतिशत चावल जमा किया जा चुका है। बैठक में खाद्य, सहकारी, मार्कफेड, नान एवं जिला सहकारी बैंक एवं बीज निगम के अधिकारी उपस्थित थे।
लेटेस्ट न्यूज़

शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm
अवैध ईंट भट्ठों पर नहीं लग पा रही लगाम, विभागीय ढिलाई पर उठे सवाल
April 19, 2026
7:48 pm
भोपाल में कार्रवाई से शहडोल के नशा नेटवर्क का खुलासा, खबर पर लगी पुख्ता मोहर
April 11, 2026
12:42 pm
छत्तीसगढ़: 1800 रुपए, मोबाइल का पासवर्ड. दोस्त का कपड़े से गला घोंटा, फिर ईंट से सिर कुचला
March 30, 2026
1:26 pm

अब तक 135 करोड़ के 43 हजार टन धान की खरीदी
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में चार जवान शहीद, सुरक्षा बलों की चुनौतियाँ जारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »

छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना की शुरुआत, मोबाइल ऐप से जुटाई जा रही जानकारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »



Donald Trump: हम तो समुद्री लुटेरों जैसे हैं… ईरान पर एक्शन को लेकर ये क्या बोल गए ट्रंप?
May 3, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024
