रायपुर। रायपुर के उरला क्षेत्र में 5 अप्रैल 2022 को एक दर्दनाक और हृदयविदारक घटना घटी थी, जिसमें चार साल के मासूम हर्ष चेतन को जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब रायपुर की अदालत ने आरोपी पंचराम गेंडरे को फांसी की सजा सुनाई है। रायपुर के सप्तम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश वंदना दीपक देवांगन ने यह ऐतिहासिक फैसला पुलिस द्वारा पेश किए गए ठोस सुबूत और 19 गवाहों के बयान के आधार पर सुनाया। घटना के अनुसार, 5 अप्रैल 2022 की रात को हर्ष चेतन के माता-पिता, पुष्पा चेतन और जयेंद्र चेतन ने उरला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनके पड़ोसी पंचराम गेंडरे, जो उनका जान-पहचान का व्यक्ति था, ने उनके दोनों बच्चों, दिव्यांश (6 साल) और हर्ष चेतन (4 साल), को घुमाने के बहाने अपनी बाइक पर ले लिया। आधे घंटे बाद दिव्यांश को घर वापस लाकर छोड़ दिया गया, लेकिन हर्ष चेतन का कोई सुराग नहीं मिला। परिवार ने कई घंटों तक उसकी तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और आरोपी पंचराम गेंडरे से सघन पूछताछ की। तीन दिन बाद, पुलिस ने आरोपी का सुराग पाया और उसे महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में पंचराम गेंडरे ने अपना अपराध स्वीकार किया। उसने बताया कि उसने हर्ष को अपनी बाइक पर बेमेतरा जिले के ग्राम हसदा के पास स्थित मरघट में ले जाकर उसकी हत्या की थी। आरोपी ने हर्ष पर मिट्टी तेल डालकर उसे जिंदा जला दिया था। पंचराम ने यह भी बताया कि वह मृतक की मां से एकतरफा प्रेम करता था, लेकिन वह उसे नापसंद करती थी। गुस्से में आकर उसने इस जघन्य कृत्य को अंजाम दिया था। इस दुखद घटना और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अदालत ने आरोपी पंचराम गेंडरे को फांसी की सजा सुनाई।
लेटेस्ट न्यूज़
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm
अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
April 19, 2026
8:15 pm
शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm

4 साल के बच्चे की जिंदा जलाकर हत्या, आरोपी को फांसी की सजा
विज्ञापन

अकेले रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
June 7, 2026
No Comments
Read More »


अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में विकास और शिक्षा को मिला नया संबल
June 1, 2026
No Comments
Read More »

आरटीओ चेक पोस्ट धनवार बना अवैध वसूली का अड्डा, रोजाना लाखों की उगाही का आरोप
May 30, 2026
No Comments
Read More »


Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


