भिलाई। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज भिलाई के सुपेला में साहू समाज द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज द्वारा विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए परिचय सम्मेलन का आयोजन सराहनीय कार्य है। योग्य जीवन साथी की तलाश में एक माध्यम बनना पुनीत कार्य है। साहू समाज का परिचय सम्मेलन एक ऐसा मंच है, जहां समाज के विवाह योग्य युवक-युवती आते हैं और मंच में अपना परिचय देते हैं। सामाजिक पत्रिका में भी परिचय प्रकाशित किया जाता है। इससे वैवाहिक रिश्ते जोड़ने में मदद मिलती है। समाज की इस पहल से संसाधन और समय की बचत होती है।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में उल्लेखनीय कार्य करने वाले साहू समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों को सम्मानित किया। उन्होंने विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिचय वाली सामाजिक परिचायिका पुस्तिका का विमोचन भी किया। साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री टहल सिंह साहू और पूर्व मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू सहित साहू समाज के अनेक पदाधिकारी और गणमान्य सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
लेटेस्ट न्यूज़

शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm
अवैध ईंट भट्ठों पर नहीं लग पा रही लगाम, विभागीय ढिलाई पर उठे सवाल
April 19, 2026
7:48 pm
भोपाल में कार्रवाई से शहडोल के नशा नेटवर्क का खुलासा, खबर पर लगी पुख्ता मोहर
April 11, 2026
12:42 pm
छत्तीसगढ़: 1800 रुपए, मोबाइल का पासवर्ड. दोस्त का कपड़े से गला घोंटा, फिर ईंट से सिर कुचला
March 30, 2026
1:26 pm

युवक-युवती परिचय सम्मेलन से संसाधन और समय की होती है बचत : अरुण साव
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में चार जवान शहीद, सुरक्षा बलों की चुनौतियाँ जारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »

छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना की शुरुआत, मोबाइल ऐप से जुटाई जा रही जानकारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »



Donald Trump: हम तो समुद्री लुटेरों जैसे हैं… ईरान पर एक्शन को लेकर ये क्या बोल गए ट्रंप?
May 3, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024
