मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद सरकार बनाने को लेकर एकनाथ शिंदे और अजित पवार के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की काफी खींचतान चली। हालांकि, मुख्यमंत्री पद समेत महत्वपूर्ण विभागों को लेकर अभी भी महायुति में दरार बनी हुई है। अब चर्चा है कि भाजपा ने नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख और समय की घोषणा कर एकनाथ शिंदे द्वारा अपनाई गई दबाव तंत्र को खारिज कर दिया है। क्योंकि चर्चा यही थी कि गुरुवार को दिल्ली में अमित शाह के साथ बैठक करने के बाद एकनाथ शिंदे उसी रात अकेले मुंबई पहुंचे और दूसरे दिन मुंबई की बैठकें रद्द कर सतारा स्थित अपने गांव जाने का फैसला लेकर दबाव तंत्र का इस्तेमाल किया।दरअसल 288 विधानसभा सीटों में से 137 सीट पर भाजपा पहुंच गई है। सरकार बनाने के लिए 144 सदस्यों की आवश्यकता रहती है। उधर अजित पवार ने भी बीजेपी को समर्थन दिया हुआ है। सूत्रों की मानें तो एकनाथ शिंदे के दबाव तंत्र को देखते हुए भाजपा ने भी शपथ ग्रहण समारोह के तारीख और समय की घोषणा कर शिंदे को सांकेतिक चेतावनी दे दी। शायद बीजेपी ने शिंदे को यह संदेश दे दिया है कि पार्टी उनके दबाव में नहीं आएगी? इसलिए रविवार को अपने गांव से मुंबई पहुंचे एकनाथ शिंदे ने बीजेपी द्वारा मुख्यमंत्री पद की घोषणा किए बिना शपथ ग्रहण समारोह की तारीख घोषित करने के मुद्दे पर सधी हुई प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण की तारीख तय हो चुकी है, लेकिन मंत्री पद का बंटवारा दिल्ली बैठक के बाद ही किया जाएगा। बहरहाल अब देखने वाली बात ये होगी कि अब जब बीजेपी ने शिंदे के दबाव को खारिज करते हुए शपथ ग्रहण समारोह की तारीख की घोषणा कर दी है, तो क्या शिंदे को सम्मानजनक मंत्री पद मिलेगा?
लेटेस्ट न्यूज़
सर्पदंश मुआवजा घोटाला: 17.24 करोड़ के बंदरबांट पर बड़ा एक्शन, 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
July 20, 2026
9:52 pm
सात माह बाद भी नहीं मिला अंश का सुराग, जांच पर उठ रहे सवाल
June 15, 2026
2:18 pm
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm

भाजपा ने नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख और समय की घोषणा कर शिंदे के दवाब तंत्र को ख़ारिज किया
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में स्कूल से लौटते समय नदी में बहे 3 बच्चे, मौत, बिजली गिरने से दंपती की गई जान
August 23, 2026
No Comments
Read More »

तो क्या एथेनॉल से चीनी का रेट आसमान पर है? आम आदमी की थाली पर महंगाई की दोहरी मार
August 21, 2026
No Comments
Read More »

मंत्री बोले- जिले में कोई झोलाछाप नहीं, विभाग का आदेश- पहचान कर कार्रवाई करो
August 20, 2026
No Comments
Read More »

054 नंबर बना चर्चा का केंद्र, कथित डिजिटल सट्टे के नेटवर्क पर सवाल
August 16, 2026
No Comments
Read More »

Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


