अमृतसर। बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस पर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने ी मांग हिंदू संगठनों ने की है। जानकारी अनुसार मध्य प्रदेश स्थित बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर पंजाब में बवाल मचा हुआ है। दरअसल 18 मार्च को मुरादाबाद में धीरेंद्र शास्त्री ने हरिहर मंदिर को लेकर एक बयान दिया था, जिसे पंजाब के सिख कट्टरपंथी बरजिंदर परवाना ने अमृतसर स्थित हरमंदिर साहिब यानी गोल्डन टेंपल से जोड़ा है। इसे लेकर अब उसने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को कथित धमकी दी कि उनकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है, चाहे जैसे मर्जी, उन्हें मार डालेंगे। बरजिंदर परवाना ने पंडित शास्त्री को पंजाब आने की चुनौती दी और फिर जान से मारने की कथित धमकी भी दे डाली। यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी धीरेंद्र शास्त्री को धमकियां मिल चुकी हैं। पंजाब का जरुर यह पहला मामला है। यहां बताते चलें कि पंजाब के कपूरथला जिले के कादराबाद गांव में 26 से 30 नवंबर तक चले समागम से परवाना ने धीरेंद्र शास्त्री को धमकी दी थी। यही कारण है कि एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट इंडिया और विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने पुलिस से आरोपी परवाना को गिरफ्तार करने की मांग की है।
लेटेस्ट न्यूज़

शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm
अवैध ईंट भट्ठों पर नहीं लग पा रही लगाम, विभागीय ढिलाई पर उठे सवाल
April 19, 2026
7:48 pm
भोपाल में कार्रवाई से शहडोल के नशा नेटवर्क का खुलासा, खबर पर लगी पुख्ता मोहर
April 11, 2026
12:42 pm
छत्तीसगढ़: 1800 रुपए, मोबाइल का पासवर्ड. दोस्त का कपड़े से गला घोंटा, फिर ईंट से सिर कुचला
March 30, 2026
1:26 pm

बाबा बागेश्वर को फिर मिली हत्या की धमकी, गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में चार जवान शहीद, सुरक्षा बलों की चुनौतियाँ जारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »

छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना की शुरुआत, मोबाइल ऐप से जुटाई जा रही जानकारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »



Donald Trump: हम तो समुद्री लुटेरों जैसे हैं… ईरान पर एक्शन को लेकर ये क्या बोल गए ट्रंप?
May 3, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024
