March 21, 2026 11:21 am

 आज रायपुर जिले में 13 हजार 408 टन धान की हुई खरीदी

रायपुर ।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश में जिले के किसानों को समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। जिले में आज 13 हजार 408 टन धान की खरीदी की गई। जिले में आज 3 हजार 25 किसानों से 30 करोड़ 85 लाख रूपये धान की खरीदी हुई। इस प्रकार अब तक 139 उपार्जन केन्द्रों में 36 हजार 112 किसानों से 01 लाख 52 हजार 403 टन धान की खरीदी हुई है। इन किसानो से अब तक 350 करोड़ 75  लाख रूपये की धान की खरीदी की गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर धान केन्द्रों में किसानों को आवश्यक सुविधाएं भी प्रदान की जा रही है। जिससे किसानों में धान बेचने को लेकर उत्साह है।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!