March 21, 2026 11:14 am

क्या रॉबर्ट वाड्रा करेंगे राजनीति में एंट्री, वीडियो शेयर कर कहा-मैं जल्‍द ज्‍वाइंन करूंगा 

नई दिल्‍ली। वायनाड सांसद प्रियंका गांधी के पति और गांधी परिवार के दामाद रॉबर्ट वाड्रा जल्‍द राजनीति में एंट्री कर सकते हैं। टीवी न्यूज चैनल से बातचीत का एक पुराना वीडियो को शेयर किया है। इंस्‍टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो के साथ कैप्‍शन में रॉबर्ट वाड्रा ने लिखा- मैं जल्‍द ज्‍वाइंन करूंगा। वीडियो में रॉबर्ट वाड्रा से पूछा गया आप इतना काम करते हैं। सोशल वर्क करते हैं। चुनावी राजनीति में हम रॉबर्ट वाड्रा को देखेंगे क्या? क्‍योंकि मैडम तो आ ही गई हैं। इसपर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा- अभी जो जनता चाहेगी वही होगा। मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा। ये प्रियंका गांधी का समय है। मेरा समय नहीं है। मैं प्रियंका के लिए करूंगा। अपने लिए बाद में करूंगा। मैं बहुत खुश हूं कि वायनाड के लोगों ने उन्‍हें चुनकर सांसद बनाया है।बता दें प्रियंका गांधी हाल ही में वायनाड से रिेकॉर्ड तोड़ मतों से जीतकर लोकसभा सांसद चुनी गई हैं। इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान रॉबर्ट वाड्रा अमेठी सीट से चुनाव लड़ने का दावा कर चुके हैं। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने तब उन्‍हें टिकट नहीं दिया था। ऐसे में अब देखना है कि वाड्रा का यह बयान कितना सही साबित होता है। बीजेपी पहले ही कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाती रही है। 

बीजेपी को बैठे-बिठाए मुद्दा मिल जाएगा
अगर ऐसा होता है तो बीजेपी को बैठे-बिठाए मुद्दा मिल जाएगा। रॉबर्ट वाड्रा पहले भी कई बार भविष्‍य में राजनीति में आने की बात कह चुके हैं लेकिन अभी तक इसका औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है। उधर, राजनीतिक पंडित कई बार यह साफ कह चुके हैं कि राहुल गांधी नहीं बल्कि प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी की अगली उत्‍तराधिकारी साबित हो सकती हैं। ऐसे वक्‍त पर रॉबर्ट वाड्रा की एंट्री राजनीति में होती है तो पार्टी को इसका नुकसान होना तय है। इसके बावजूद रॉबर्ट वाड्रा अपनी राजनीति को चमकाने में जुटे हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा के लोकसभा की सदस्‍यता ग्रहण करने पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा था कि प्रियंका के सांसद बनने से मेरा सपना हुआ पूरा। मैं भी सक्रिय राजनीति के लिए तैयार हूं। कांग्रेस जब चाहेगी तब मैं भी राजनीति में आ जाऊंगा। बीजेपी जिन मुद्दों को छुपाती है, उन सवालों को प्रियंका संसद में उठाएंगी। एजेंसियों के दुरुपयोग और महिलाओं से जुड़े मसले को प्रियंका गांधी उठाएंगी।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!