बनासकांठा | उत्तर गुजरात के समरवाडा में आयोजित एक शादी समारोह में रसोइये ने लड्डू के बजाए काजू कतली बना दी और यह गलती उसकी जिंदगी की आखिरी गलती साबित हुई| रसोइये की गलती से समारोह के आयोजक ने उसे धक्का मार दिया, जिससे वह बेहोश हो गया| रसोइये को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया| जानकारी के मुताबिक बनासकांठा जिले की धानेरा तहसील के समारवाडा में आयोजित एक शादी समारोह में भोजन बनाने का काम 42 वर्षीय सुखदेव प्रजापति को दिया गया था| मिठाई में लड्डू बनाना तय हुआ था| लेकिन रसोइये सुखदेव ने लड्डू के बजाए काजू कतली बना डाली| दूल्हे के चाचा समेत अन्य रिश्तेदारों को जब यह पता चला तो वह रसोइये पर भड़क गए| किसी ने रसोइये को धक्का मार दिया, जिससे वह बेहोश हो गया| जिसके बाद सुखदेव को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया| पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में सुखदेव की मौत हार्टअटैक से होने की खबर है| फिलहाल पुलिस ने दुर्घटना मौत का मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू की है|
लेटेस्ट न्यूज़

शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm
अवैध ईंट भट्ठों पर नहीं लग पा रही लगाम, विभागीय ढिलाई पर उठे सवाल
April 19, 2026
7:48 pm
भोपाल में कार्रवाई से शहडोल के नशा नेटवर्क का खुलासा, खबर पर लगी पुख्ता मोहर
April 11, 2026
12:42 pm
छत्तीसगढ़: 1800 रुपए, मोबाइल का पासवर्ड. दोस्त का कपड़े से गला घोंटा, फिर ईंट से सिर कुचला
March 30, 2026
1:26 pm

शादी समारोह में रसोइये ने लड्डू के बजाए बना दी काजू कतरी, जिंदगी की अंतिम गलती साबित हुई
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में चार जवान शहीद, सुरक्षा बलों की चुनौतियाँ जारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »

छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना की शुरुआत, मोबाइल ऐप से जुटाई जा रही जानकारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »



Donald Trump: हम तो समुद्री लुटेरों जैसे हैं… ईरान पर एक्शन को लेकर ये क्या बोल गए ट्रंप?
May 3, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024
