भोपाल : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने रविवार को गोविंदपुरा क्षेत्र में 2 करोड़ 60 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर साकेत नगर के रहवासियों ने उनके क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों की शिकायत की तो उन्होंने कहा कि जो सड़कें मेट्रो के निर्माण के चलते खराब हुई है उनका निर्माण मेट्रो एजेंसी से जल्द से जल्द कराया जाएगा। उन्होंने गोविंदपुरा क्षेत्र के रहवासियों की विभिन्न समस्याओं को सुना, साफ-सफाई और लो प्रेशर से पानी आने की शिकायत मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को समस्या के निराकरण के लिए निर्देश दिए। राज्यमंत्री गौर ने साकेत नगर के वार्ड 57 में शक्ति नगर, रंसरंग स्वीट्स के पीछे एक करोड़ 5 लाख की लागत से होने वाले डामरीकरण कार्य का भूमि-पूजन किया। साकेत नगर में 40 लाख रूपये की लागत के 4 A और B में डामरीकरण कार्य का भूमि-पूजन किया। 41 लाख रूपये के साकेत नगर 2 सी में जय मां दुर्गा भवानी मंदिर के पास बाउंड्री वॉल, शौचालय, सड़क और नाली के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। वार्ड 57 के पंचवटी मार्केट में 65 लाख रुपए की लागत से डामरीकरण कार्य का भूमि-पूजन किया। इस दौरान पार्षद सुरेंद्र वाडिका, प्रताप सिंह बेस, टी आर मिश्रा, नीरज सिंह, अशोक पटेल, प्रदुमन शास्त्री शाहिद सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता और आवासी मौजूद रहे।।
लेटेस्ट न्यूज़
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm
अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
April 19, 2026
8:15 pm
शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm

साकेत नगर की क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का निर्माण मेट्रो एजेंसी से कराएंगे : राज्यमंत्री गौर
विज्ञापन

अकेले रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
June 7, 2026
No Comments
Read More »


अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में विकास और शिक्षा को मिला नया संबल
June 1, 2026
No Comments
Read More »

आरटीओ चेक पोस्ट धनवार बना अवैध वसूली का अड्डा, रोजाना लाखों की उगाही का आरोप
May 30, 2026
No Comments
Read More »


Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


