गाजियाबाद । गाजियाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मसूरी थानाक्षेत्र से दूसरे समुदाय की किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी ट्यूशन टीचर को 16 साल बाद नूंह से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने नाबालिग से निकाह कर लिया था। अब इनके तीन बच्चे हैं। एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद ने बताया कि 20 अप्रैल 2008 को डासना के रहने वाले व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण का मुकदमा मसूरी थाने में दर्ज कराया था। इसमें मसूरी कस्बा निवासी यूसुफ सैफी पर बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने का आरोप लगाया था। शिकायत में बताया था कि आरोपी यूसुफ पीड़ित के बेटों को ट्यूशन पढ़ाने घर आता था, जहां आरोपी का उनकी बेटी से संपर्क हुआ और फिर वह उसे भगाकर ले गया। इस मामले में पीड़ित ने यूसुफ के परिजनों को भी केस में आरोपी बनाया था, जिसके आधार पर मसूरी पुलिस ने यूसुफ के पिता सलीमुद्दीन, अन्य परिजन करीमुद्दीन, अय्यूब, अज्जू उर्फ अयाज और आरिफ तसलीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस मुख्य आरोपी यूसुफ और लड़की का पता नहीं लगा सकी थी। अब पुलिस ने यूसुफ को हरियाणा के नूंह से गिरफ्तार कर लिया है। जहां वह 16 साल पहले भगाकर लाई गई नाबालिग के साथ रह रहा था। उसके तीन बच्चे भी हैं। पुलिस का कहना है कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी और उसकी पत्नी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को अंदेशा है कि यूसुफ ने किशोरी का धर्मांतरण कराने के बाद उससे निकाह किया होगा। हालांकि, इस संबंध में आरोपी ने कुछ नहीं बताया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
लेटेस्ट न्यूज़

शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm
अवैध ईंट भट्ठों पर नहीं लग पा रही लगाम, विभागीय ढिलाई पर उठे सवाल
April 19, 2026
7:48 pm
भोपाल में कार्रवाई से शहडोल के नशा नेटवर्क का खुलासा, खबर पर लगी पुख्ता मोहर
April 11, 2026
12:42 pm
छत्तीसगढ़: 1800 रुपए, मोबाइल का पासवर्ड. दोस्त का कपड़े से गला घोंटा, फिर ईंट से सिर कुचला
March 30, 2026
1:26 pm

छात्र की नाबालिग बहन को भगाने वाला ट्यूशन टीचर 16 साल बाद नूंह से गिरफ्तार
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में चार जवान शहीद, सुरक्षा बलों की चुनौतियाँ जारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »

छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना की शुरुआत, मोबाइल ऐप से जुटाई जा रही जानकारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »



Donald Trump: हम तो समुद्री लुटेरों जैसे हैं… ईरान पर एक्शन को लेकर ये क्या बोल गए ट्रंप?
May 3, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024
