February 3, 2026 6:45 am

दिल्ली-NCR में प्रदूषण कम करने के लिए पार्किंग शुल्क में वृद्धि, 19 दिसंबर को होगा निर्णय

दिल्ली: दिल्ली-NCR क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सुधार के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की ओर से लागू ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान के तहत MCD ने पार्किंग शुल्क में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में आयुक्त ने सभी पार्किंग स्थलों पर मौजूदा शुल्क को दोगुना बढ़ाने का प्रस्ताव सदन में भेजा है। इस बारे में 19 दिसंबर को सदन की होने वाली बैठक में निर्णय होगा। MCD के अनुसार, CAQM ने राजधानी में बिगड़ती वायु गुणवत्ता के मद्देनजर GRAP के तहत निजी परिवहन को हतोत्साहित करने के लिए पार्किंग शुल्क बढ़ाने का निर्देश दिया था। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बहुत खराब श्रेणी में पहुंच जाता है।

इसी के तहत, उप-समिति ने पार्किंग शुल्क में वृद्धि सहित ग्रेप- दो के तहत सभी निवारक कार्रवाई को लागू करने का फैसला किया है। इस निर्णय का उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना और वायु गुणवत्ता में गिरावट को रोकना है। MCD के प्रस्ताव के अनुसार, GRAP के पिछले चरणों के दौरान पार्किंग शुल्क में वृद्धि का पालन सीमित रूप से हुआ था।

प्रस्ताव की प्रमुख बातें
सभी पार्किंग स्थलों पर मौजूदा शुल्क को दोगुना तक बढ़ाना।
यह वृद्धि तब तक लागू रहेगी, जब तक CPCB इसे वापस नहीं लेता।

वर्तमान पार्किंग दरें
समय                   कार        दुपहिया
एक घंटे तक          20 रुपय        10 रुपये.
एक से दो घंटे तक       40 रुपये          20 रुपये.
दो से तीन घंटे तक        60 रुपये         30 रुपये.      
तीन से चार घंटे तक    80 रुपय        40 रुपये.
चार सेे 24 घंंटे तक     100 रुपये        50 रुपये.

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!