उत्तर बस्तर कांकेर : प्रदेश के महिलाओें के लिए महतारी वंदन योजना वरदान साबित हुई है। इस योजना से किसी के जीवन में खुशहाली आई तो किसी के लिए मददगार साबित हुई। वहीं कुछ ऐसी महिलाएं भी हैं, जिनके जीवन में यह मील का पत्थर साबित हुई है। राजापारा वार्ड कांकेर की रहने वाली नीतू यादव के बुरे दिनों में बड़ा सहारा सिद्ध हुई है। उन्हांने बताया कि आज से छह साल पहले उनके पति की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो गई, जिसके बाद जैसे उनके जीवन में मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। खुद के वैधव्य जीवन के साथ-साथ तीन बच्चों की परवरिश एक बड़ी जिम्मेदारी थी। परिवार में किसी रिश्तेदार की मदद नहीं मिलने से वह और भी असहाय हो गई। यादव ने बताया कि वह अपने व तीनों बच्चों की परवरिश के लिए घरों में बर्तन, झाडू-पोंछा का कार्य करने लगी, जिससे मिला पैसा ऊंट के मुंह में जीरा के समान था। ऐसे में शासन की मदद से उनके बेबस परिवार को सहारा मिल गया। उन्होंने बताया कि उन्हें विधवा सहारा पेंशन योजना एवं महतारी वंदन योजना से एक हजार रूपए प्रतिमाह मिल रहे हैं। दोनों योजनाओं के तहत 500-500 रूपए की राशि हर माह मिल जाती है, जो उनके लिए बहुत बड़ी है। आज उन्हें योजना के तहत 10 किश्तों में राशि मिल चुकी है और जरूरी खर्चों के साथ-साथ कुछ पैसे बचत भी कर लेती हैं। यादव ने प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार मानते हुए प्रदेश सरकार का बारम्बार धन्यवाद देते हुए कहा कि जब उनका परिवार पूरी तरह से बेसहारा हो चला था, तब प्रतिकूल परिस्थिति में यह योजना उनके जीवन में उजाला लेकर आई है।
लेटेस्ट न्यूज़

पुलिस ने 10 किलो गांजा के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार
January 14, 2026
1:11 am
शहर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, अपराधियों के हौसले बढ़े
December 20, 2025
7:47 pm

नीतू के बुरे दिनों का बड़ा सहारा बनी महतारी वंदन योजना
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इंदिरा चौक में खुलेआम शराबखोरी, कानून-व्यवस्था को दी चुनौती
January 26, 2026
No Comments
Read More »




जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण
December 27, 2025
No Comments
Read More »

पूर्वी क्षेत्र में स्काउट-गाइड और रेडक्रास का बेसिक प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न
December 27, 2025
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024
