लखनऊ । उत्तर प्रदेश की सरकार ने अगले साल 2025 में पड़ने वाली सार्वजनिक छुट्टियों की घोषणा कर दी है। सरकार द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक इस साल ज्यादातर छुट्टियां वर्किंग डे पर रहने वाली है। इस बार सालभर में कुल 24 सार्वजनिक और 31 निर्बन्धित छुट्टियां रहेंगी।
सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अगर कोई पर्व, त्योहार, राष्ट्रीय पर्व या महापुरुषों की जन्मतिथि एक ही दिन पड़ जाती है तो ऐसी स्थिति में एक ही दिन छुट्टी होगी। उसके एवज में दो दिन का अवकाश घोषित नहीं होगा। यूपी सरकार द्वारा जारी छुट्टियों की लिस्ट में 14 जनवरी मंगलवार को हजरत अली के जन्मदिवस के अवसर पर छुट्टी की घोषणा की गई है। जबकि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर छुट्टी रहेगी। लिस्ट के मुताबिक 26 फरवरी को महाशिवरात्रि, 13 मार्च को होलिका दहन, 14 मार्च को होली, 31 मार्च को ईद उल फितर का अवकाश रहेगा। 6 अप्रैल को रामनवमी, 10 अप्रैल को महावीर जयंती, 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती, 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे, 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा, 7 जून को बक़रीद, 6 जुलाई को मोहर्रम, 9 अगस्त को रक्षा बंधन, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 16 अगस्त को जन्माष्टमी, 5 सितंबर को ईद ए मिलाद का अवकाश रहेगा।
अगले साल एक अक्टूबर को दशहरा, दो अक्टूबर को गांधी जयंती और विजयदशमी दोनों त्योहारों का अवकाश रहेगा। 20 अक्टूबर को दीपावली, 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा, 23 अक्टूबर को भैयादूज, पांच नवंबर को गुरुनानक जयंती और 25 दिसंबर को क्रिसमस डे का अवकाश रहेगा। इस बार सिर्फ गणतंत्र दिवस, रामनवमी और मोहर्रम का त्योहार ही रविवार को पड़ने वाला है। सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ये सभी त्योहार स्थानीय चंद्र दर्शन के अनुसार होंगे वहीं, साल 2024 में निर्बन्धित अवकाश (स्थानीय छुट्टी) में एक जनवरी को नए साल, 8 जनवरी को हजरत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती के उर्स, 14 जनवरी मकर संक्रांति, 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म दिवस, 2 फरवरी को बसंत पंचमी, 12 फरवरी को संत रविदास जयंती, 14 फरवरी शबे बरात, 15 मार्च होली, 28 मार्च को जमात-उल-विदा (अलविदा)/रमजान का अंतिम शुक्रवार के मौके पर छुट्टी रहेगी।
लेटेस्ट न्यूज़
सर्पदंश मुआवजा घोटाला: 17.24 करोड़ के बंदरबांट पर बड़ा एक्शन, 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
July 20, 2026
9:52 pm
सात माह बाद भी नहीं मिला अंश का सुराग, जांच पर उठ रहे सवाल
June 15, 2026
2:18 pm
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm

योगी सरकार ने जारी किया सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर, 24 सार्वजनिक अवकाश
विज्ञापन

मंत्री बोले- जिले में कोई झोलाछाप नहीं, विभाग का आदेश- पहचान कर कार्रवाई करो
August 20, 2026
No Comments
Read More »

054 नंबर बना चर्चा का केंद्र, कथित डिजिटल सट्टे के नेटवर्क पर सवाल
August 16, 2026
No Comments
Read More »


मनेन्द्रगढ़ वन मण्डल में जांच पर सवाल: क्या “मौखिक आदेश” के आगे बेबस हो गया सिस्टम?
July 23, 2026
No Comments
Read More »

राज्य के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट, 5 दिनों तक होगी झमाझम बारिश
July 20, 2026
No Comments
Read More »

This error message is only visible to WordPress admins
Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..
Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


