June 21, 2025 11:35 am

महिला डेंटिस्ट को शादी का झांसा देकर उत्तराखंड के युवक ने 6 साल तक किया दुष्कर्म

भोपाल। छोला मदिंर पुलिस ने एक महिला डेंटिस्ट की शिकायत पर उसके उत्तराखंड में रहने वाले सोशली  मीडिया फ्रेंड के खिलाफ दुष्कर्म का मामला कायम किया है। आरोप है की युवक ने प्रेम-प्रसंग के बाद उसे शादी का झांसा दिया और मिलने के लिये भोपाल आकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपी ने युवती को बिना बताये एक साल पहले अन्य युवती से शादी कर ली। इसके बाद पीड़िता ने उसके खिलाफ ज्यादती का प्रकरण दर्ज करा दिया।

सोशल मीडिया के जरिये हुई थी दोस्ती, एक साल पहले अन्य युवती से कर ली शादी
जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वह फिलहाल नए शहर की एक कॉलोनी में किराए से रहती है। 6 साल पहले वह छोला इलाके में रहते हुए करोंद के पास स्थित एक निजी कॉलेज से बीडीएस की पढ़ाई कर रही थी। उस दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए उसकी पहचान रजत मल्होत्रा नाम के युवक से हो गई थी। रजत ने उसे बताया था कि वह उत्तराखंड का रहने वाला है, और सराफे का कारोबार करते हुए वर्तमान में गुजरात के सूरत शहर में रहता है। जल्द ही उनकी दोस्ती प्रेम-प्रसंग में बदल गई। इसके बाद रजत फरवरी 2018 में छात्रा से मिलने के लिए भोपाल आया। उसने छोला मंदिर इलाके में छात्रा के किराए के कमरे पर उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बना डाले। छात्रा के विरोध करने पर रजत ने उससे कहा की वह उससे प्यार करता है, और जल्द ही शादी कर लेगा। इसके बाद आरोपी लगातार सूरत से आकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इसी बीच छात्रा की पढ़ाई पूरी हो गई। इसके बाद भी रजत उसे शादी का झांसा देते हुए 6 साल तक लगातार उससे शारीरिक संबध बनाता रहा। रजत ने बीते जुलाई के महीने में युवती के साथ संबध बनाये और फिर उससे दुरियां बनाने लगा। बीते दिनों युवती को जानकारी लगी कि रजत ने तो एक साल पहले किसी और लड़की से शादी कर ली है, और उससे झूठ बोलते हुए उसके साथ ज्यादती कर रहा है। युवती ने जब इस संबध में रजत से बातचीत करते हुए शादी करने को कहा तब उसने जातिगत तौर पर उसे अपने से कमतर बताते हुए शादी करने से मना कर दिया। तब युवती थाने जा पहुंची जहॉ उसकी शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण कायम कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

Leave a Comment

Advertisement