भोपाल। हमीदिया अस्पताल परिसर से अज्ञात बदमाश ने एक युवक की बाइक पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस के मुताबिक सेवा सदन आई हास्पिटल के पास बैरागढ़ में रहने वाले सतीश ताराचंदानी (35) ने बताया कि वह निजी काम करते हैं। बीते दिनो वह हमीदिया अस्पताल में भर्ती परिचित को देखने गये थे। सतीश ने अपनी बाइक ब्लाक नंबर दो के सामने खड़ी की थी। थोड़ी देर बाद जब वह परिचित को देखकर वापस आये तो उनकी बाइक गायब हो चुकी थी। काफी तलाश करने के बाद वह कोहेफिजा थाने पहुंचे और प्रकरण दर्ज कराया। वहीं टीटी नगर पुलिस को शास्त्री नगर में रहने वाली अनीता सेवानी (55) ने बताया कि वह खुद का निजी व्यवसाय करती हैं। बीते दिनो अपना दो पहिया वाहन घर के सामने खड़ा कर ओला कैब से नीलबढ़ में रहने वाली अपनी बेटी से मिलने उसके घर चली गई थी। बाद में जब वह वापस अपने घर आई तो देखा तो उनका वाहन गायब था। उधर पिपलानी के बिजली कालोनी में रहने वाले जितेंद्र लोधी की घर के सामने खड़ी बाइक भी चोरो ने उड़ा दी। सभी मामलो में संबधित थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियो के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
लेटेस्ट न्यूज़
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm
अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
April 19, 2026
8:15 pm
शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm

परिचित को देखने गये युवक की हमीदिया अस्पताल से बाइक चोरी
विज्ञापन

अकेले रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
June 7, 2026
No Comments
Read More »


अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में विकास और शिक्षा को मिला नया संबल
June 1, 2026
No Comments
Read More »

आरटीओ चेक पोस्ट धनवार बना अवैध वसूली का अड्डा, रोजाना लाखों की उगाही का आरोप
May 30, 2026
No Comments
Read More »


Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


