February 2, 2026 5:51 pm

प्रस्ताव खारिज: गणतंत्र दिवस परेड में दिखाई नहीं देगी दिल्ली की झांकी

नई दिल्ली। अगले महीने 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस परेड समारोह में कर्तव्य पथ पर निकाली जाने वाली राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों में दिल्ली की झांकी दिखाई नहीं देगी। रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाली चयन समिति ने राष्ट्रीय राजधानी के झांकी से संबंधित प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। दिल्ली की झांकी की थीम, डिजाइन और विजुअल इंपैक्ट समिति के मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। जिसकी वजह से इसका चयन नहीं हो सका। यहां बता दें कि यह लगातार तीसरी बार है जब केंद्र सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय आयोजन को लेकर दिल्ली की झांकी को खारिज किया है। पूर्व में 2021 में दिल्ली की झांकी गणतंत्र दिवस परेड में नजर आई थी। रक्षा मंत्रालय के विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि 2025 के परेड समारोह की थीम विकसित भारत के इर्द गिर्द घूमती हुई नजर आएगी। इस बार परेड में हिस्सा लेने के लिए कुल 15 राज्यों के प्रस्तावों को मंत्रालयी समिति ने अपनी स्वीकृति प्रदान की है। गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो शिरकत कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश और हरियाणा की झांकी को मंजूरी 
सूत्रों ने बताया कि इस बार जिन डेढ़ दर्जन राज्यों की झांकियों को परेड समारोह के लिए चुना गया है। उनमें मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, गोवा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, झारखंड, चंडीगढ़ और दादर नगर हवेली शामिल हैं। वहीं, चयन समिति की प्रक्रिया में सिक्किम और मिजोरम ने भाग नहीं लिया। दिल्ली के अलावा अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप की झांकी को भी मंजूरी प्रदान नहीं की गई है।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!