वाराणसी। यहां सुबह होते ही बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। रथयात्रा से कमच्छा के बीच मोड़ पर कार सवार बदमाशों ने सुबह सरेआम सराफा कर्मचारी और उनके पुत्र को गोली मार कर गहने लूट लिये। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने 125 ग्राम सोने के आभूषण लूटे हैं। पिता और पुत्र को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही मौके पर भेलूपुर इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला, लंका इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र पहुंचे। पिता-पुत्र को तुरंत बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया। ट्रामा सेंटर में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल पहुंचे। उन्होंने घायल पिता-पुत्र का हाल लिया।इस वारदात के बाद खुलासे के लिए वाराणसी पुलिस की छह टीमें लगाई गई हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। शहर और जिले की सीमा पर नाकेबंदी कर दी गई है।
गुरुधाम कालोनी के राम जानकी मंदिर के पास के निवासी 46 वर्षीय दीपक सोनी चौक के गोविंदपुरा में एक सराफा के यहां 20 साल से काम करते हैं। वह मुंबई में अपने मालिक के भाई की दुकान से गहने लाने गए थे। महानगरी एक्सप्रेस से वह वाराणसी आए। वाराणसी स्टेशन पर आने पर उन्होंने अपने 18 वर्षीय बेटे आर्यन को फोन किया। आर्यन लाल रंग की स्कूटी लेकर गया। पिता-पुत्र स्कूटी से लौट रहे थे। वे कमच्छा में पहुंचे ही थे कि तभी सफेद रंग की कार ने ओवरटेक कर रोक दिया। चार से पांच की संख्या में बदमाश दीपक सोनी से गहने का बैग छीनने लगे। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की और गोली मार दी। एक गोली दीपक की पीठ में नीचे की ओर लगी है। जबकि आर्यन के बाएं पैर में गोली लगी है।
लेटेस्ट न्यूज़

शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm
अवैध ईंट भट्ठों पर नहीं लग पा रही लगाम, विभागीय ढिलाई पर उठे सवाल
April 19, 2026
7:48 pm
भोपाल में कार्रवाई से शहडोल के नशा नेटवर्क का खुलासा, खबर पर लगी पुख्ता मोहर
April 11, 2026
12:42 pm
छत्तीसगढ़: 1800 रुपए, मोबाइल का पासवर्ड. दोस्त का कपड़े से गला घोंटा, फिर ईंट से सिर कुचला
March 30, 2026
1:26 pm

वाराणसी में सुबह-सुबह लूट: सोना लूटकर फरार हुए बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में चार जवान शहीद, सुरक्षा बलों की चुनौतियाँ जारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »

छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना की शुरुआत, मोबाइल ऐप से जुटाई जा रही जानकारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »



Donald Trump: हम तो समुद्री लुटेरों जैसे हैं… ईरान पर एक्शन को लेकर ये क्या बोल गए ट्रंप?
May 3, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024
