नई दिल्ली। कवि कुमार विश्वास ने एक बड़ा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि घर का नाम रामायण हो और लक्ष्मी को कोई और उठा ले जाए…इस पर कांग्रेस ने कुमार आपत्ति दर्ज की है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कवि कुमार विश्वास पर निशाना साधा है। सुप्रिया श्रीनेत ने कुमार के इस बयान को एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पर घटिया तंज बताया है। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा,अगर आपके अपने घर में एक बेटी हो तो क्या आप किसी और की बेटी पर भद्दी टिप्पणी करके सस्ती तालियां बटोरेंगे? ऐसा करने पर आप किस हद तक गिरे हुए हैं, इसका तो अंदाजा लग ही गया है।बता दें कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुमार कहते नजर आ रहे हैं,अपने बच्चों को रामायण सुनवाइए, गीता पढ़वाइए अन्यथा ऐसा न हो कि आपके घर का नाम तो रामायण हो और आपके घर की श्रीलक्ष्मी को कोई और उठाकर ले जाए।
कांग्रेस नेता ने आगे कहा,कुमार विश्वासजी आपने सोनाक्षी सिन्हा के अंतरधार्मिक विवाह पर तो घटिया तंज किया ही पर आपने अपने अंदर महिलाओं के लिए जो असल सोच है, उसे भी उजागर कर दिया। आपके शब्द वरना आपके घर की श्रीलक्ष्मी को कोई और उठा कर ले जायेगा। क्या लड़की कोई समान है, जिसको कोई कहीं उठा कर ले जाएगा? कब तक आपके जैसे लोग एक औरत को पहले पिता और फिर पति की संपत्ति समझते रहेंगे? कुमार विश्वास पर निशाना साधते हुए सुप्रिया श्रीनेत ने कहा,दूसरों के बच्चों को रामायण और गीता पढ़ने की सीख देने वाले कवि महोदय, सोनाक्षी के पति के धर्म से नफरत करने में आप रामायण में परस्पर प्रेम पर कितना मधुर अंकित है वो भूल गए? सब नर करहिं परस्पर प्रीती। चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीती।। आपने रामायण का अध्ययन वाकई में किया होता तो प्रेम जरूर समझते। आपके अंदर राम कथा वाचक बनने की लालसा तो बहुत है, लेकिन प्रभु राम की शालीनता और मर्यादा का रत्ती भर गुण नहीं। दो मिनट की सस्ती तालियां तो आपको जरूर मिलीं, लेकिन आपका कद जमीन में और धंस गया।
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल से दबोचा गया एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी, नशे के मामले में दो माह से था फरार
September 23, 2026
8:01 pm
054 पर खत्म होने वाले व्हाट्सऐप नंबर की जांच पर टिकी नजर
September 23, 2026
7:32 pm
कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल
September 18, 2026
2:38 am
डर और भ्रम में फंसाकर महिला से सोने के जेवर ले उड़े ठग
August 1, 2026
5:18 pm

कुमार विश्वास के तंज पर भड़की कांग्रेस
विज्ञापन

करोड़ों का CA प्रोजेक्ट या कागजी हरियाली? पोड़ी-बचरा में गड्ढों की खुदाई से उठे सवाल
October 2, 2026
No Comments
Read More »

रात्रि गश्त पर सवाल, राहगीरों से कथित अभद्रता का वीडियो वायरल
September 28, 2026
No Comments
Read More »

शिक्षा गुणवत्ता में लापरवाही पर कलेक्टर ने किया प्रधानाध्यापक को निलंबित
September 21, 2026
No Comments
Read More »

गांव की चौपाल से शहर के प्रमुख स्थलों तक, हर जगह जले आशीर्वाद के दीये, सेवा संकल्प ने पकड़ी रफ्तार
September 17, 2026
No Comments
Read More »

बाजारों में यूपीआई पर ब्रेक, दुकानों पर लगे केवल नकद के पोस्टर
September 17, 2026
No Comments
Read More »

This error message is only visible to WordPress admins
Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..
Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


