इन्दौर, विगत 6 साल से चल रहे विवाद के बावजूद साथ रह रहे पति पत्नी के विवाद की परिणिति आखिरकार एसिड अटैक के रूप में उस समय सामने आई जब एक हैरतअंगेज घटनाक्रम में पत्नी ने अपने पति पर एसिड अटैक कर दिया। बताया जा रहा है कि पत्नी द्वारा अपने पति पर यह एसिड अटैक उस समय किया गया जब वह बाथरूम में नहाने के पहले ब्रश करने के लिए गया था वहां पीछे से पहुंची उसकी पत्नी ने उस पर एसिड अटैक किया और फरार हो गई। पति के मदद के लिए चिल्लाने पर पहुंचे पड़ोसी उसे अस्पताल लेकर गये। मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है। चंदन नगर थाना पुलिस के अनुसार, घटना थाना क्षेत्र स्थित नंदन नगर की है जहां सोमवार सुबह करीब 7 बजे मुकेश पिता प्यारेलाल सुरागे पर उसकी पत्नी निर्मला ने उस समय एसिड फेंक दिया जब वह बाथरूम में था घटना के बाद गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल से एमवाय रेफर किया गया है। घटना के बारे में पुलिस को मुकेश ने बताया कि पिछले छः सालों से विवाद के बावजूद साथ साथ रह रहे वह और उसकी पत्नी अलग-अलग सोते हैं। उनके चार बच्चे भी हैं, जो उनके साथ रहते हैं। वह मजदूरी करता है। रविवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। सुबह जब वह बाथरूम में ब्रश कर रहा था, तभी पीछे से उनकी पत्नी निर्मला ने उस पर एसिड डाल दिया। और घर का दरवाजा बाहर से बंद कर फरार हो गईं। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी निर्मला की तलाश कर रही है।
लेटेस्ट न्यूज़
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm
अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
April 19, 2026
8:15 pm
शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm

पत्नी ने पति पर किया एसिड अटैक, छः साल से विवाद के बावजूद रह रहे थे साथ साथ
विज्ञापन

अकेले रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
June 7, 2026
No Comments
Read More »


अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में विकास और शिक्षा को मिला नया संबल
June 1, 2026
No Comments
Read More »

आरटीओ चेक पोस्ट धनवार बना अवैध वसूली का अड्डा, रोजाना लाखों की उगाही का आरोप
May 30, 2026
No Comments
Read More »


This error message is only visible to WordPress admins
Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..
Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


