भोपाल। नए शुरू हो रहे वर्ष 2025 में इंदौर सहित प्रदेश के सभी जिलों में कुल चार नेशनल लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इस संबंध में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने तारीखों की घोषणा कर दी है। लोक अदालतें न्यायालयों के गैर-कार्य दिवस पर आयोजित की जाती हैं, ताकि न्यायालय के मौजूदा बुनियादी ढांचे का उपयोग लोक अदालतों के लिए किया जा सके। इन लोक अदालतों में आपसी सहमति के आधार पर राजीनामा योग्य लंबित मामलों का निराकरण किया जाता है। हर साल विधिक सेवा प्राधिकरण इसके लिए कैलेंडर जारी करता है। इसी के तहत वर्ष 2025 में होने वाली नेशनल लोक अदालतों की तारीख भी तय की गई है। इस वर्ष के दौरान नेशनल लोक अदालतें आगामी 8 मार्च, 10 मई, 13 सितंबर और 13 दिसंबर 2025 को आयोजित की जायेगी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा इस संबंध में सभी जिलों के विधिक सेवा प्राधिकरण को पत्र भेजकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
लेटेस्ट न्यूज़

पुलिस ने 10 किलो गांजा के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार
January 14, 2026
1:11 am
शहर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, अपराधियों के हौसले बढ़े
December 20, 2025
7:47 pm

नए साल में होगी 4 नेशनल लोक अदालत
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इंदिरा चौक में खुलेआम शराबखोरी, कानून-व्यवस्था को दी चुनौती
January 26, 2026
No Comments
Read More »




जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण
December 27, 2025
No Comments
Read More »

पूर्वी क्षेत्र में स्काउट-गाइड और रेडक्रास का बेसिक प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न
December 27, 2025
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024