March 20, 2026 3:11 pm

झारखंड के गुमला में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए IED की चपेट में आई 5 साल की बच्ची

गुमला। बीते बुधवार को झारखंड के गुमला जिले के नक्सल प्रभावित कुरुमगढ थाना क्षेत्र के सकरा पानी गांव स्थित जंगल में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए IED की चपेट में आने से लकड़ी चुनने गई एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजन उसे CHC चैनपुर लेकर गए। गंभीर स्थिति को देख चिकित्सक ने गुमला रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती नहीं कराया। उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर चले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची की हालत को देखकर बताया कि उसके पेट से आंत बाहर आ गई है। रक्तस्राव भी हो रहा है। चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल में रेफर कर दिया।

IED विस्फोट के बाद गुप्त तरीके से कराया गया इलाज

पुलिस और परिजन इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स लेकर पहुंच गए। मासूम के साथ उसकी मां बिरसो देवी भी साथ थीं। बीते मंगलवार को मासूम जंगल मे लकड़ी चुनने गई थी। इसी दौरान, जंगल मे नक्सलियों द्वारा बिछाया गया एक IED विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में मासूम गंभीर रूप से जख्मी हो गई। सूचना मिलते ही कुरुमगड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल मासूम को गुप्त तरीके से इलाज के लिए चैनपुर CHC लेकर पहुंची। जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, मासूम को सदर अस्पताल नहीं लाकर मीडिया से बचने के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। गुमला जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में ऐसी कई घटनाएं पहले भी हो चुकी है।

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!