मुंबई। एनसीपी (शरद पवार) की वरिष्ठ नेता सुप्रिया सुले ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने ईवीएम के बहाने साफ कर दिया कि हर एक मुद्दे पर कांग्रेस का साथ नहीं दे सकती।
महाराष्ट्र में उसकी सहयोगी एनसीपी (शरद पवार) ने साफ-साफ कहा है कि बिना सबूतों के आरोप लगाना सही नहीं है। शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने यह बयान दिया है। उनके इस बयान के कई मायने और मतलब निकाले जा रहे हैं।
बारामती से सांसद और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने बुधवार को कहा कि वह बिना ठोस प्रमाण के इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर कोई आरोप नहीं लगा सकतीं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा जरूरी है क्योंकि अन्य दलों ने ईवीएम में छेड़छाड़ के सबूत होने का दावा किया है। सुले ने पुणे में अपने दौरे के दौरान संवाददाताओं से कहा कि मुझे लगता है कि जब तक मेरे पास ठोस प्रमाण नहीं होते, तब तक आरोप लगाना ठीक नहीं है। मैंने पहले भी चार चुनाव ईवीएम के माध्यम से जीते हैं।हालांकि, उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि कई लोग और राजनीतिक दल, जैसे कि बीजद और आम आदमी पार्टी यह दावा कर चुके हैं कि उनके पास ईवीएम में गड़बड़ी के सबूत हैं। सुप्रिया सुले ने बताया कि बीजे़डी के सांसद अमर पटनायक ने मंगलवार को एक पत्र के माध्यम से उन्हें कुछ डेटा भेजा था जो ईवीएम के खिलाफ उनके विरोध को समर्थन देने के लिए था। हालांकि उन्होंने इस डेटा के विवरण पर अधिक खुलासा नहीं किया।
लेटेस्ट न्यूज़
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm
अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
April 19, 2026
8:15 pm
शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm

ईवीएम पर सुप्रिया सुले ने दिया कांग्रेस को झटका कहा- बिना सबूत के आरोप ठीक नहीं
विज्ञापन

अकेले रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
June 7, 2026
No Comments
Read More »


अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में विकास और शिक्षा को मिला नया संबल
June 1, 2026
No Comments
Read More »

आरटीओ चेक पोस्ट धनवार बना अवैध वसूली का अड्डा, रोजाना लाखों की उगाही का आरोप
May 30, 2026
No Comments
Read More »


Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


