पटना । केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि वह आने वाले दिनों में बिहार पर अधिक ध्यान केंद्रित करुंगा और सदन के सदस्य के रूप में चुनने के लिए 2030 में विधानसभा चुनाव भी लडूंगा। पासवान ने कहा कि वह बिहार की बेहतरी के लिए काम करने के उद्देश्य से राजनीति में आए हैं। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह मेरी योजनाओं का हिस्सा था कि मैंने 2020 के विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी के बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के नारे पर जोर दिया।
पासवान ने कहा कि मैं खुद को 2030 में बिहार विधानसभा के सदस्य के रूप में देखना चाहता हूं। मैं खुद को राज्य की राजनीति से अधिक परिचित देखता हूं। राजनैतिक जानकारों ने कहा कि चिराग ने 2025 का विधानसभा चुनाव लड़ने से परहेज किया है क्योंकि एनडीए, जिसमें उनकी पार्टी एक भागीदार है, पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है। ऐसी परिस्थितियों में, चिराग 2030 में राज्य की राजनीति में अपनी जगह तलाशने में जुड़ गए है। क्योंकि बताया जाता हैं कि ये नीतिश का आखिरी चुनाव हैं। इसकारण 2030 में नीतिश के चेहरे की जगह किसी अन्य चेहरे पर एनडीए दांव लगाएगी। इस स्थिति में चिराग अपने लिए मौका बना रहे है।
वहीं चिराग ने भविष्य में राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ किसी भी तरह की संभावना से इंकार किया। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी वफादारी की पुष्टि कर कहा कि मैं दबाव की राजनीति में विश्वास नहीं करता। जब एनडीए अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, तब संबंध तोड़ने का सवाल ही नहीं उठता। पासवान ने कहा कि अगर चीजें उम्मीद के मुताबिक आगे बढ़ीं, तब राज्य में 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए 225 सीटें जीतेगी।
लेटेस्ट न्यूज़
सर्पदंश मुआवजा घोटाला: 17.24 करोड़ के बंदरबांट पर बड़ा एक्शन, 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
July 20, 2026
9:52 pm
सात माह बाद भी नहीं मिला अंश का सुराग, जांच पर उठ रहे सवाल
June 15, 2026
2:18 pm
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm

मेरा पूरा फोकस बिहार पर, 2030 में विधानसभा चुनाव भी लडूंगा : चिराग पासवान
विज्ञापन

054 नंबर बना चर्चा का केंद्र, कथित डिजिटल सट्टे के नेटवर्क पर सवाल
August 16, 2026
No Comments
Read More »


मनेन्द्रगढ़ वन मण्डल में जांच पर सवाल: क्या “मौखिक आदेश” के आगे बेबस हो गया सिस्टम?
July 23, 2026
No Comments
Read More »

राज्य के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट, 5 दिनों तक होगी झमाझम बारिश
July 20, 2026
No Comments
Read More »


सर्पदंश मुआवजा घोटाला: 17.24 करोड़ के बंदरबांट पर बड़ा एक्शन, 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
July 20, 2026
No Comments
Read More »
This error message is only visible to WordPress admins
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


