सूरत । सूरत शहर के वराछा इलाके में एक शख्स अपनी ही मंगेतर की हत्या कर फरार हो गया था। पुलिस ने हत्याकांड को लेकर मामला दर्ज किया था। अब आरोपी शख्स को जंगल से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संजय पगी ने अपनी मंगेतर वर्षा की हत्या उसके चरित्र के ऊपर शंका करने को लेकर की है।
पुलिस ने बताया कि हरिधाम सोसाइटी में विशिया भाई जीवा भाई गोदानी की 23 साल की बेटी वर्षा की चार माह पहले वाड़ा गांव जेतपुर के निवासी संजय पगी के साथ तय हुआ था। दोनों की सगाई भी हो चुकी थी। सगाई के डेढ़ महीने बाद दोनों के बीच में अनबन हुई थी लेकिन बाद में फिर से दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई।
वर्षा के परिजनों ने बताया कि 25 दिसंबर को संजय महिसागर जिले के अपने गांव से अपनी मंगेतर वर्षा के घर पर आया था। वह दो दिनों तक रुकने वाला था। 26 दिसंबर की शाम को संजय ने अपनी मंगेतर वर्षा के भाई कृष्णा से कहा कि वर्षा की तबीयत ठीक नहीं है, तब मैं उसके कमरे में जाकर उसके साथ बैठता हूं। कमरे में पहुंचकर अचानक से वर्षा के गले में धारदार हथियार से वार करके उसकी हत्या कर दी थी। हत्या के बाद वह वहां से फरार हो गया।
हत्या करने के बाद कमरे से निकलते हुए और बिल्डिंग से बाहर जाते हुए हत्यारा पगी सीसीटीवी में भी कैद हुआ है। इसके बाद संजय को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई टीमों का गठन कर उसके गांव के जंगलों में से गिरफ्तार किया है। सूरत पुलिस के एसीपी पी.के.पटेल ने बताया कि वराछा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक युवती के मंगेतर ने उसके गले पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। मृतक युवती की आरोपी के साथ 4 महीने पहले सगाई हुई थी। संजय को वर्षा के चरित्र पर शक था जिसके चलते उसने उसकी हत्या कर दी।
लेटेस्ट न्यूज़

शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm
अवैध ईंट भट्ठों पर नहीं लग पा रही लगाम, विभागीय ढिलाई पर उठे सवाल
April 19, 2026
7:48 pm
भोपाल में कार्रवाई से शहडोल के नशा नेटवर्क का खुलासा, खबर पर लगी पुख्ता मोहर
April 11, 2026
12:42 pm
छत्तीसगढ़: 1800 रुपए, मोबाइल का पासवर्ड. दोस्त का कपड़े से गला घोंटा, फिर ईंट से सिर कुचला
March 30, 2026
1:26 pm

मंगेतर के चरित्र पर शक………गला रेतकर कर दी हत्या, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में चार जवान शहीद, सुरक्षा बलों की चुनौतियाँ जारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »

छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना की शुरुआत, मोबाइल ऐप से जुटाई जा रही जानकारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »



Donald Trump: हम तो समुद्री लुटेरों जैसे हैं… ईरान पर एक्शन को लेकर ये क्या बोल गए ट्रंप?
May 3, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024
