वाराणसी। तीन दिन बाद नया साल आने वाला है इसको लेकर लोगों में काफी उत्साह है और लोग नए साल का जश्न मानने प्लानिंग कर रह हैं कोई गोवा तो कोई कश्मीर की वादियों में नया साल मनाने जा रहा है। वहीं श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं शनिवार को भी बाबा के दर्शन के लिए भक्त लंबी लाइनों में खड़े नजर आए। अनुमान लगाया जा रहा कि नए साल यानी 1 जनवरी 2025 तक श्रद्धालुओं की संख्या और इजाफा होगा लोग नए साल की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद से करना चाहेंगे।
बाबा के दर्शन करने आई भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने सावन का प्रोटोकॉल लागू कर दिया है। स्पर्श दर्शन के साथ ही वीआईपी प्रोटोकॉल बंद कर दिया है। नए साल पर 10 लाख श्रद्धालुओं के आने की बात कही जा रही है। पिछले तीन दिनों से धाम में हो रही भीड़ को देखते हुए मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बैरिकेड लगाए गए हैं ताकि कोई घटना ना घटे ओर श्रद्धालुओं आसानी से बाबा के दर्शन कर सकें। शनिवार दोपहर में भोग आरती के समय श्रद्धालुओं की कतार गोदौलिया के आगे तक पहुंच चुकी थी। शुक्रवार को भी शयन आरती तक ढाई लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किए थे। 21 दिसंबर को 1.80 लाख, 22 दिसंबर को दो लाख, 23 दिसंबर को डेढ़ लाख, 24 दिसंबर को 1.75 लाख और 25 दिसंबर को 1.90 लाख, 26 दिसंबर को 1.85 लाख, 27 दिसंबर को करीब 2 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किया है। इसलिए नए साल तक श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ सकती है इसको लेकर मंदिर प्रशासन सजग हो गया है।
लेटेस्ट न्यूज़

शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm
अवैध ईंट भट्ठों पर नहीं लग पा रही लगाम, विभागीय ढिलाई पर उठे सवाल
April 19, 2026
7:48 pm
भोपाल में कार्रवाई से शहडोल के नशा नेटवर्क का खुलासा, खबर पर लगी पुख्ता मोहर
April 11, 2026
12:42 pm
छत्तीसगढ़: 1800 रुपए, मोबाइल का पासवर्ड. दोस्त का कपड़े से गला घोंटा, फिर ईंट से सिर कुचला
March 30, 2026
1:26 pm

काशी विश्वनाथ धाम में 31 से 3 जनवरी तक स्पर्श दर्शन नहीं कर सकेंगे श्रद्धालु
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में चार जवान शहीद, सुरक्षा बलों की चुनौतियाँ जारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »

छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना की शुरुआत, मोबाइल ऐप से जुटाई जा रही जानकारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »



Donald Trump: हम तो समुद्री लुटेरों जैसे हैं… ईरान पर एक्शन को लेकर ये क्या बोल गए ट्रंप?
May 3, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024
