March 20, 2026 9:18 am

थियोपिया में बड़ा सड़क हादसा, शादी समारोह में जा रहे 60 लोगों की मौत

अफ्रीकी देश इथियोपिया में बड़ा हादसा हुआ है। यहां यात्रियों से भरा एक ट्रक नदी में जा गिरा। हादसे में 60 लोगों की जान गई है। दक्षिणी सिदामा क्षेत्र के अधिकारियों के मुताबिक यह भीषण हादसा बोना जिले में हुआ है। क्षेत्रीय संचार ब्यूरो ने रविवार देर रात जारी एक बयान में कहा कि हादसे में घायल लोगों का बोना जनरल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

शादी समारोह में जा रहे थे सभी
सरकारी इथियोपियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (EBC) ने मुताबिक सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बता दें कि इथियोपिया में भीषण सड़क दुर्घटनाएं आम हैं। खराब ड्राइविंग मानक और खस्ताहाल वाहन यहां सुरक्षित यातायात के मार्ग पर सबसे बड़े बाधक हैं।

नदी में लोगों की तलाश जारी
रिपोर्ट के मुताबिक सभी लोग इसुजु ट्रक पर सवार थे। मगर अचानक ट्रक अपना रास्ता भटक गया और नदी में जा गिरा। उधर, नदी में अब भी लोगों की तलाश जारी है। राहत एवं बचाव कार्य में स्थानीय लोग और सरकारी विभाग जुटे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दर्दनाक हादसों का गवाह बना 2024
साल 2024 जाते-जाते बड़े हादसों का गवाह बनता जा रहा है। पहले कजाखस्तान में अजरबैजान का एक विमान हादसे का शिकार हुआ। इसके बाद दक्षिण कोरिया में विमान हादसे ने लोगों को हैरत में डाल दिया। दोनों हादसों में कुल 221 लोगों की जान गई है। इसके बाद इथियोपिया में ट्रक हादसे में 60 लोगों की मौत से कोहराम मचा है।
 

Khabar 30 Din
Author: Khabar 30 Din

विज्ञापन
Advertisement
error: Content is protected !!