मुंबई । सेबी ने सोशल मीडिया खुद को इंफ्लुएंसर बताकर शेयर मार्केट के टिप्स और स्टॉक्स की सिफारिशें करने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। साल 2024 में कई लोगों पर कार्रवाई की गई है, जिन्होंने शेयर बाजार के बारे में भ्रामक जानकारी दी और लोगों को गुमराह किया। इनमें से एक प्रमुख इंफ्लुएंसर के खिलाफ हाल ही में सख्त कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही सेबी ने 15,000 से ज्यादा वेबसाइट्स पर भी प्रतिबंध लगा दिया है, जो स्टॉक टिप्स और सिफारिशों से जुड़ा कंटेंट फैला रहे थे। सेबी की इस कार्रवाई से यह पता चलता है कि सोशल मीडिया पर गलत औ भ्रामक जानकारी देने वाले लोगों और प्लेटफॉर्म्स पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक शेयर बाजार में निवेश के नाम पर गलत जानकारी और गुमराह करने वाले लोगों पर इस साल सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। सेबी ने 15,000 से अधिक साइट्स और कई फिनफल्युएंसर्स को बैन कर दिया है। इन लोगों पर आरोप है कि ये सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके लोगों को गलत जानकारी दे रहे थे। इससे न सिर्फ लोग गुमराह हुए बल्कि उन्हें मोटा नुकसान भी हुआ है। बता दें कि शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन होता है। अगर आपको कोई भी निवेश करना है तो आप पहले अपने वित्तीय सलाहकार की सलाह जरूर ले लें। इस साल सेबी ने दो लोगों पर प्रतिबंध लगाया है। एक फिनफ्ल्युएंसर्स ‘बाप आफ चार्ट’ नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव थे, जहां वो अक्सर लोगों को शेयर खरीदने और बेचने की सलाह देते थे। सेबी तक बात पहुंचने पर सेबी ने उसके और उनके साथियों को एक एस्क्रो अकाउंट खोलकर 17 करोड़ रुपए जमा करने का आदेश दिया है। सेबी ने यह भी बताया कि इन पैसों का इस्तेमाल उन निवेशकों का पैसे लौटाने के लिए किया जाएगा, जिनके पैसे इनकी सलाह से डूबे हैं। इसके अलावा इस पर 20 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।
लेटेस्ट न्यूज़

शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm
अवैध ईंट भट्ठों पर नहीं लग पा रही लगाम, विभागीय ढिलाई पर उठे सवाल
April 19, 2026
7:48 pm
भोपाल में कार्रवाई से शहडोल के नशा नेटवर्क का खुलासा, खबर पर लगी पुख्ता मोहर
April 11, 2026
12:42 pm
छत्तीसगढ़: 1800 रुपए, मोबाइल का पासवर्ड. दोस्त का कपड़े से गला घोंटा, फिर ईंट से सिर कुचला
March 30, 2026
1:26 pm

सेबी की कार्रवाई: स्टॉक टिप्स देने वाले वेबसाइट्स और इंफ्लुएंसर्स पर रोक
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में चार जवान शहीद, सुरक्षा बलों की चुनौतियाँ जारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »

छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना की शुरुआत, मोबाइल ऐप से जुटाई जा रही जानकारी
May 3, 2026
No Comments
Read More »



Donald Trump: हम तो समुद्री लुटेरों जैसे हैं… ईरान पर एक्शन को लेकर ये क्या बोल गए ट्रंप?
May 3, 2026
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024
