नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की वजह से देश में सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित है। उनके स्मारक को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है। इस बीच कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के विदेश जाने की बात सामने आ रही है। भाजपा का कहना है कि राहुल गांधी नया साल मनाने विदेश यात्रा पर निकल गए हैं। भाजपा ने दावा किया कि पूर्व पीएम मनमोहन के निधन पर जहां पूरा देश शोक में डूबा है, वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी नए साल का जश्न मनाने ‘वियतनाम रवाना’ हुए हैं।
कांग्रेस पर भाजपा की ओर से यह दूसरा ताजा हमला है। इसके एक दिन पहले भाजपा ने कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार पर मनमोहन का अपमान करने का आरोप लगाया था। गांधी परिवार का कोई सदस्य मनमोहन के अस्थि विसर्जन में शामिल नहीं हुआ था। मनमोहन की अस्थि को दिल्ली में यमुना नदी में विसर्जित किया गया था। हालांकि, कांग्रेस ने मामले पर मनमोहन के परिवार की गोपनीयता का हवाला दिया।
वहीं सोमवार को ताजा हमला करते हुए बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, ‘एक ओर पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक मना रहा है और दूसरी ओर राहुल गांधी नया साल मनाने वियतनाम रवाना हो गए हैं। भाजपा नेता मालवीय ने राहुल गांधी पर पूर्व पीएम मनमोहन की मौत का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाकर कहा, गांधी और कांग्रेस सिखों से नफरत करते हैं। ये कभी नहीं भूलना चाहिए कि इंदिरा गांधी ने दरबार साहिब को अपवित्र किया था।
इस बीच कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के ताजा आरोप पर सफाई दी है। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी विदेश दौरे पर गए हैं और किसी को भी निजता से जुड़े मामलों में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने कहा, ‘संघी लोग यह ‘ध्यान भटकाने वाली’ राजनीति कब बंद करेंगे? जिस तरह से मोदी जी ने यमुना किनारे डॉ.साहब को अंतिम संस्कार के लिए जगह देने से मना किया और किस तरह से उनके मंत्रियों ने डॉ. साहब के परिवार को घेरा, वह शर्मनाक है।
लेटेस्ट न्यूज़
अकेले रह रहे रिटायर्ड बैंककर्मी बुजुर्ग की हुई संदिग्ध मौत
June 3, 2026
1:47 pm
दोस्त को लहूलुहान कर युवती से की दरिंदगी की कोशिश, तड़प-तड़प कर अस्पताल में तोड़ा दम
May 21, 2026
1:14 pm
अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
April 19, 2026
8:15 pm
शासकीय वाहन पर एकाधिकार का आरोप, पुलिस कार्रवाई प्रभावित
April 19, 2026
8:02 pm

भाजपा का राहुल गांधी पर तंज, मनमोहन के निधन पर देश दुखी, कांग्रेस नेता नया साल मनाने विदेश रवाना
विज्ञापन

अकेले रहने वाले रिटायर्ड बैंककर्मी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
June 7, 2026
No Comments
Read More »


अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में विकास और शिक्षा को मिला नया संबल
June 1, 2026
No Comments
Read More »

आरटीओ चेक पोस्ट धनवार बना अवैध वसूली का अड्डा, रोजाना लाखों की उगाही का आरोप
May 30, 2026
No Comments
Read More »


Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024


