मुरादाबाद । संभल, वाराणसी और बुलंदशहर के बाद अब मुरादाबाद में भी 44 साल से बंद गौरी शंकर का मंदिर मिला है. जानकारी के मुताबिक नगर निगम की टीम ने जब गर्भगृह की खुदाई की तो उन्हें वहां मलबे में दबा शिवलिंग मिला और इसके साथ ही कई खंडित प्रतिमाएं भी बरामद की गईं. जानकारी के मुताबिक 44 सालों से बंद इस गौरी शंकर मंदिर में नंदी, गणेश, कार्तिकेय और भगवान हनुमान की खंडित प्रतिमाएं मिली हैं. नगर निगम के अधिकारियों ने मंदिर में साफ-सफाई कराई है. हालांकि, अबतक यह सामने नहीं आया है कि इस पर किस प्रकार कब्जा किया गया था. कई सालों से बंद रहने के कारण इस मंदिर की स्थिति काफी खराब हो गई है. अब मंदिर में साफ-सफाई कराने और रंग करवाने के बाद एक बार फिर प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी और इसे पूजा-अर्चना की स्थिति में लाया जाएगा. मंदिर के निरीक्षण के दौरान सामने आया कि इसके दोनों द्वारों को 1980 में मलबा डालकर चिना दिया गया था. साथ ही यह भी सामने आया है कि 1980 के दंगों में पुजारी की हत्या होने के बाद से ही मंदिर बंद था. रिपोर्ट्स के मुताबिक पुजारी के पोते ने एक हफ्ते पहले ही मुरादाबाद के डीएम को एप्लिकेशन लिखी थी और मंदिर को दोबारा खोले जानी की गुहार लगाई थी. बता दें कि शिव गोरी मंदिर में रंगाई पुताई का काम शुरू हो गया है. इस मंदिर को जिला अधिकारी अनुज कुमार के निर्देश पर प्रशासन लगा कर खुलवाया गया था. वहीं कल नगर आयुक्त ने जीर्णोधरी का लेटर दिया था. इसके बाद प्राचीन गौरी शंकर मंदिर के अंदर रंग पुताई का कार्य चलाया जा रहा है.
लेटेस्ट न्यूज़

पुलिस ने 10 किलो गांजा के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार
January 14, 2026
1:11 am
शहर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, अपराधियों के हौसले बढ़े
December 20, 2025
7:47 pm

संभल, वाराणसी, बुलंदशहर के बाद अब मुरादाबाद में भी 44 साल से बंद गौरी शंकर मंदिर मिला
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इंदिरा चौक में खुलेआम शराबखोरी, कानून-व्यवस्था को दी चुनौती
January 26, 2026
No Comments
Read More »




जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण
December 27, 2025
No Comments
Read More »

पूर्वी क्षेत्र में स्काउट-गाइड और रेडक्रास का बेसिक प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न
December 27, 2025
No Comments
Read More »
Advertisement
यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी https://t.co/4YkoqEASUF
— Abdul salam Quadri Journalist (@Abdul_salam_Qdr) February 16, 2024

